08 May 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में एसयूवी की दीवानगी काफी ज्यादा है. बजट चाहे जो हो लोगों को अपने लिए एक एसयूवी ही चाहिए. तभी तो यहां हर सेगमेंट में एक ऐसी कार मिल जाती है.
Video: ITG
बीते अप्रैल की बात करें, तो टॉप 5 एसयूवी कारों की कुल सेल 86 हजार के पार पहुंच गई है. यानी 30 दिनों से इन गाड़ियों की कुल 86 हजार यूनिट्स बिकी हैं.
Video: Tata Motors
अगर आप एक नई एसयूवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपके लिए भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट लेकर आए हैं.
Photo: marutisuzuki.com
सबसे पहले नंबर पर आती है टाटा पंच. छोटी मगर सेफ और कई इंजन विकल्पों में आने वाली इस कार की अप्रैल में 19,107 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: Tata Motors
ये कार 5.65 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसका सीएनजी वेरिएंट 26Km/Kg का माइलेज ऑफर करता है.
Photo: Tata Motors
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स इस लिस्ट की दूसरी कार है. कंपनी ने अप्रैल में इसकी 18,829 यूनिट्स को बेचा है. ये कार भी मल्टीपल इंजन ऑप्शन में आती है.
Photo: marutisuzuki.com
टाटा के ही घर से आने वाली नेक्सन लोगों की चहेती बनी हुई है. इस कार की 18,126 यूनिट्स कंपनी ने बीते अप्रैल में बेच दी हैं.
Credit: Credit Name
वहीं मिड साइज एसयूवी कैटेगरी में लगातार राज कर रही क्रेटा इस बार भी अजेय रही है. इस कार की 15,291 यूनिट्स अप्रैल में कंपनी ने बेची हैं.
Photo: hyundai.com
महिंद्रा स्कॉर्पियो भी अपने सेगमेंट की बेस्ट और एसयूवी सेगमेंट की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 14,719 यूनिट्स अप्रैल में सेल हुई हैं.
Credit: Credit Name