24 July 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में छोटी कारों की सेल रफ्तार पकड़ रही है. एसयूवी से भरे इस मार्केट में लोग अभी भी हैचबैक खरीद रहे हैं.
Video: ITG
जून 2026 में 79,419 हैचबैक कारें बिकी हैं. पिछले साल जून में कुल 67,725 यूनिट्स बिकी थीं. यानी सेल 17.27 फीसदी बढ़ी है.
Photo: marutisuzuki.com
टॉप-5 बेस्ट सेलिंग हैचबैक में चार मारुति की हैं. सिर्फ एक कार टाटा की है और इसकी बड़ी वजह मारुति का पोर्टफोलियो है.
Video: ITG
कंपनी के पोर्टफोलियो में हैचबैक की संख्या काफी ज्यादा है. खासकर कम बजट में मारुति की छोटी कारों का बोलबाला है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी वैगनआर सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक है. जून में इसकी 16,952 यूनिट्स बिकी हैं. कार 6 एयरबैग, 33KM के माइलेज और 5 लाख से कम कीमत पर आती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति स्विफ्ट दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक है. इसकी 15,215 यूनिट्स जून में बिकी हैं. ये कार भी 6 एयरबैग की सेफ्टी के साथ आती है.
Photo: marutisuzuki.com
तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक मारुति बलेनो है. इसकी 12,488 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं. ये कार भी दमदार फीचर्स के साथ आती है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति ऑल्टो सबसे छोटी कारों में से एक है. 4 लाख से कम की शुरुआती कीमत पर आने वाली इस कार की 10,388 यूनिट्स जून में बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
टाटा टियागो (पेट्रोल +EV) की भी 7,329 यूनिट्स जून में बिकी हैं. ये टाटा की सबसे सस्ती और छोटी कार है, जिसमें अच्छी सेफ्टी मिलती है.
Photo: tatamotors.com