जुलाई में Maruti ने किया बड़ा खेल, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें

04 Aug 2026

By: Aajtak Auto

जुलाई में हुई बंपर सेल

जुलाई के महीने में मारुति ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस महीने कुल 2,00,868 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 37.55 फीसदी ज्यादा है. 

Video: marutisuzuki.com

मारुति का है जलवा 

टॉप सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट में मारुति का नाम सबसे ज्यादा नजर आ रहा है. टॉप सेलिंग 10 गाड़ियों में मारुति की 6 कारें शामिल हैं.

Photo: marutisuzuki.com

Dzire बनी टॉप सेलिंग कार

सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी डिजायर बन गई है. इसकी 23,791 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं, जबकि पिछले साल 20,895 यूनिट्स बिकी थीं. 

Video: ITG

WagonR

वहीं मारुति सुजुकी वैगनआर की 23,338 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल जुलाई में इसकी 14,710 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ग्रोथ 58.65 फीसदी की है. 

Photo: marutisuzuki.com

Maruti Ertiga 

अर्टिगा तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. जुलाई 2026 में इसकी 21,606 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि जुलाई 2025 में इसकी 16,604 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

Maruti Swift

स्विफ्ट चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. मारुति ने इसकी 21,538 यूनिट्स को बेचा है. जबकि जुलाई 2025 में इसकी 14,190 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

Tata Punch

वहीं पंच जो पिछले महीने टॉप पर थी, वो इस महीने 5वें नंबर पर आ गई है. जुलाई 2026 में इस कार की 21,313 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: tatamotors.com

Maruti Fronx 

6वें पायदान पर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स है. इस कार की जुलाई में 19,473 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल इसकी 12,872 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

Maruti Baleno

मारुति सुजुकी बलेनो 7वें नंबर पर है. इस कार की 18,241 यूनिट्स जुलाई 2026 में बिकी हैं. जबकि पिछले साल इसकी 12,503 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: marutisuzuki.com

ये भी हैं रेस में

वहीं क्रेटा की 18,088 यूनिट्स, टाटा नेक्सन की 17,471 यूनिट्स और महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो एन) की 16,009 यूनिट्स जुलाई में बिकी हैं.

Photo: tatamotors.com

Read Next