28 दिन में 7 लाख से ज्यादा हुई सेल, ये हैं भारत की टॉप 5 बाइक्स

26 Mar 2026

By: Aajtak Auto

बाइक का रोल है खास

भारतीय सड़कों पर बाइक्स का बड़ा ही खास रोल है. यहां बाइक सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन नहीं बल्कि कई लोगों का रोजगार भी हैं.

Video: ITG

कमाई का भी है जरिया

लोग रोजाना सफर करने के लिए ही नहीं बल्कि 'बाइक टैक्सी' जैसी सर्विस के लिए भी इन्हें यूज करते हैं. ऐसे में लोगों की बाइक कैसी होगी.

Video: ITG

7 लाख से ज्यादा हुई सेल

लोगों की पसंद का अंदाजा बाइक्स की सेल्स फिगर से लगाया जा सकता है. पिछले महीने टॉप 5 बाइक्स की कुल 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: ITG

28 दिनों में हुई बिक्री

यानी इस सभी बाइक्स की कंबाइन्ड सेल 7 लाख यूनिट्स से ज्यादा है. हम सिर्फ टॉप सेलिंग 5 बाइक्स की बात कर रहे हैं. 

Photo: heromotocorp.com

Hero Splendor 

सबसे पहला नाम हीरो स्प्लेंडर का है, जिसकी 3,21,952 यूनिट्स बिकी हैं. ये सेल सिर्फ फरवरी में हुई है, जिसमें 28 दिन थे. 

Photo: heromotocorp.com

Honda Shine 

दूसरे नंबर पर होंडा साइन है. इस बाइक की 1,71,360 यूनिट्स पिछले महीने बिकी हैं. साइन 110 सीसी और 125 सीसी दोनों इंजन में आती है.

Photo: honda2wheelersindia.com

Bajaj Pulsar 

वहीं बजाज की पल्सर तीसरे नंबर पर है. कंपनी ने पल्सर की कुल 1,11,617 यूनिट्स को फरवरी 2026 में बेचा है. 

Photo: bajajauto.com

Hero HF Deluxe 

हीरो एचएफ डीलक्स की 71,717 यूनिट्स फरवरी में बिकी हैं. इस बाइक को भी लोग काफी पसंद करते हैं. इसकी वजह माइलेज और लो मेंटेनेंस है. 

Photo: heromotocorp.com

TVS Apache 

पांचवें नंबर पर टीवीएस अपाचे है, जिसकी 45,166 यूनिट्स बिकी हैं. अपाचे भी कई इंजन ऑप्शन में आती है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं.

Photo: tvsmotor.com

Read Next