05 Sep 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर दोनों की सेल्स बेहतर हो रही हैं. फिलहाल हम बात कर रहे हैं कारों की.
Photo: ev.tatamotors.com
अगस्त 2026 में कुल 30,051 इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 53.1 परसेंट ज्यादा है. पिछले साल अगस्त में सेगमेंट में 19,629 कारें रजिस्टर हुई थीं.
Photo: ev.tatamotors.com
हालांकि, जुलाई के मुकाबले अगस्त में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स कम हुई हैं. जुलाई में सभी कंपनियों ने कुल 33,791 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: ev.tatamotors.com
टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा ईवी बेची हैं. अगस्त में टाटा की कुल 13,158 इलेक्ट्रिक कारें रजिस्टर हुई हैं. पिछले साल के मुकाबले ग्रोथ 63.2% की है.
Photo: ev.tatamotors.com
वहीं महिंद्रा दूसरे नंबर पर है. कंपनी ने अगस्त में 6,464 ईवी बेची हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 56.2% की है.
Video: auto.mahindra.com
एमजी मोटर की सेल्स कम हुई है. अगस्त में कंपनी ने 4,622 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल से 17.8 परसेंट कम है.
Photo: mgmotor.co.in
विनफास्ट ने अगस्त में 2,199 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं, जबकि मारुति सुजुकी ने 1,412 ई-विटारा को अगस्त 2026 में बेचा है.
Video: vinfastauto.in
इनके अलावा हुंडई ने 17.1 परसेंट की ग्रोथ के साथ 803 यूनिट्स, किआ ने 645 कारें और बीवाईडी ने 543 कारें अगस्त में बेची हैं.
Photo: bydautoindia.com
वहीं टोयोटा ने 161 ईवी और सिट्रोएन ने 44 ईवी बेची हैं. मुख्य रूप से टाटा, महिंद्रा और एमजी की इलेक्ट्रिक कारें बिक रही हैं.
Photo: toyotabharat.com