06 Aug 2026
By: Aajtak Auto
जुलाई महीने में इलेक्ट्रिक कारों की सेल स्थिर रही है. टॉप 5 ब्रांड्स की बात करें, तो इनकी संयुक्त सेल 32,214 यूनिट्स पर पहुंच गई है.
Photo: mgmotor.co.in
जून 2026 में टॉप 5 कंपनियों ने 32,162 यूनिट्स बेची थीं. मंथ ऑन मंथ इसकी ग्रोथ 0.16 फीसदी की है. जुलाई टाटा मोटर्स के लिए शानदार रहा है.
Photo: mgmotor.co.in
टॉप सेलिंग कारों की बात करें, तो टाटा मोटर्स के पास अब भी सेगमेंट का ताज है. पिछले साल जुलाई में सभी कंपनियों की संयुक्त सेल 17,515 यूनिट्स थी.
Photo: vinfastauto.in
यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल लगभग 83 फीसदी की ग्रोथ सेक्टर में आई है. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल कई नए प्लेयर्स भी जुड़े हैं.
Photo: ev.tatamotors.com
टोयोटा, मारुति और विनफास्ट ने पिछली जुलाई कोई सेल नहीं की थी. वहीं इस साल मारुति सुजुकी और विनफास्ट टॉप 5 सेलर्स में शामिल हैं.
Photo: vinfastauto.in
टाटा मोटर्स ने जुलाई में 15,055 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. पिछले महीने यानी जून में कंपनी ने 14,657 ईवी बेची थीं.
Photo: ev.tatamotors.com
वहीं जेएसडब्लू एमजी दूसरे नंबर पर है. जुलाई में इस कंपनी ने 6,5 85 यूनिट्स बेची हैं. पिछले महीने कंपनी ने 5,971 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: mgmotor.co.in
महिंद्रा तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. जुलाई 2026 में कंपनी ने 6,473 यूनिट्स बेची हैं. जबकि जून में कंपनी ने 7,603 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: auto.mahindra.com
विनफास्ट चौथे नंबर पर आ गई है. जुलाई में कंपनी ने 2,426 यूनिट्स बेची हैं, जबकि जून में ये आंकड़ा 1928 यूनिट्स का था.
Vidao: vinfastauto.in
मारुति सुजुकी एक कार के दम पर टॉप 5 में पहुंच गई है. कंपनी ने 1675 यूनिट्स जुलाई में बेची हैं, जबकि जून में कंपनी ने 2003 कारें बेची थीं.
Photo: marutisuzuki.com