29 July 2026
By: Aajtak Auto
साल 2026 के 6 महीने बीत चुके हैं. पिछले 6 महीने ऑटो इंडस्ट्री के लिए शानदार रहे हैं. टाटा-महिंद्रा पहले से मजबूत हुए हैं, लेकिन अभी भी मारुति टॉप पर है.
Video: ITG
पिछले 6 महीनों में लोगों ने किन कारों को खरीदा है, हम इसकी लिस्ट लेकर आए हैं. ये लोगों की पसंदीदा कारें हैं, जिनकी सेल लाखों में हुई है.
Video: ITG
टॉप 5 कारों की सेल की बात करें, तो मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स का इस लिस्ट पर कब्जा है. इसमें तीन मारुति की और दो टाटा की कारें हैं.
Photo: ITG
साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी डिजायर है. इसकी 1,26,204 यूनिट्स 6 महीने में बिकी हैं.
Photo: ITG
दूसरे नंबर पर टाटा पंच है, जिसकी 1,19,303 यूनिट्स पहले छमाही में बिकी हैं. पिछले साल की पहली छमाही में कंपनी ने 84,579 पंच बेची थीं.
Photo: tatamotors.com
वहीं टाटा नेक्सन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 1,18,166 यूनिट्स जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच बिकी हैं.
Photo: tatamotors.com
मारुति सुजुकी अर्टिगा सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर है. इसकी 1,08,295 यूनिट्स इस साल जून तक बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी वैगनआर की 1,00,704 यूनिट्स जनवरी 2026 से जून 2026 के बीच बिकी हैं. पिछले साल शुरुआती 6 महीनों में कार की 1,01,424 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: marutisuzuki.com
टॉप 5 कारों की बात करें, तो शुरुआती 6 महीनों में इनकी कुल 5.72 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं. पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है.
Photo: marutisuzuki.com