04 June 2026
By: Aajtak Auto
मई 2026 भारतीय कार कंपनियों के लिए बेहतरीन महीना रहा है. पिछले महीने की तरह ही इस महीने भी एसयूवी की भीड़ में टॉप पर एक सेडान कार है.
Video: ITG
टाटा, महिंद्रा और मारुति का भारतीय कार मार्केट पर दबदबा है. इन्हीं ब्रांड्स की सबसे ज्यादा गाड़ियां टॉप सेलिंग लिस्ट में मौजूद हैं.
Photo: ITG
बात करें, सबसे ज्यादा सेल की, तो मारुति सुजुकी डिजायर टॉप पर है. मई में कार की 24,546 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल 36 फीसदी बढ़ी है.
Photo: ITG
वहीं दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स है, जिसकी 20,686 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछली मई के मुकाबले कार की सेल 52 परसेंट बढ़ी है.
Photo: ITG
मारुति सुजुकी अर्टिगा तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है. कंपनी ने इसकी 20,350 यूनिट्स को मई 2026 में बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
टाटा पंच की 20,208 यूनिट्स इस महीने बिकी हैं. पिछले साल मई के मुकाबले इस कार की सेल 54 परसेंट बढ़ी है. इस लिस्ट में ये टाटा की पहली कार है.
Video: Tata Motors
वहीं 5वें नंबर पर भी टाटा की ही कार है. हम बात कर रहे हैं टाटा नेक्सन की, जिसकी मई 2026 में 19,100 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: tatamotors.com
भारतीय बाजार में बिकने वाले टॉप-25 मॉडल्स में से 18 एसयूवी हैं. यानी भारतीय बाजार में बिकने वाली 72 फीसदी कारें एसयूवी हैं.
Photo: tatamotors.com
वहीं हैचबैक की हिस्सेदारी 16 फीसदी (4 मॉडल), एमयूवी की 8 फीसदी (2 मॉडल), सेडान की 4 फीसदी (1 मॉडल) और वैन की 4 फीसदी (1 मॉडल) है.
Photo: marutisuzuki.com