5 स्टार सेफ्टी और बहुत कुछ, ये हैं भारत की सबसे सुरक्षित SUVs

1 April 2026

By: Aajtak Auto

BNCAP की रेटिंग 

2023 में भारत न्यू कार असिस्मेंट प्रोग्राम (BNCAP) की शुरुआत हुई. इस क्रैश टेस्टिंग के रिजल्ट के आधार पर कार्स को 1 से 5 के बीच रेटिंग की जाती है. 

Photo: Mahindra

5 स्टार सेफ्टी वाली SUVs

इस टेस्ट में कई गाड़ियों को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, लेकिन उसमें भी कुछ नंबर्स होते हैं. हमने गाड़ियों को कम से ज्यादा स्कोर के आधार पर इस लिस्ट में रैंक किया है. 

Photo: BNCAP

Curvv EV

Tata Curvv EV को 5 स्टार रेटिंग मिली है. कार ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 30.81 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44.83 पॉइंट स्कोर किया है. 

Video: Tata Motors

Kylaq

Skoda Kylaq की बात करें, तो इस कार ने एडल्ट सेफ्टी में 32 में 30.88 पॉइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट्स स्कोर किए हैं.

Video: skoda 

Thar ROXX 

महिंद्रा थार रॉक्स को एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.09 पॉइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट्स मिले हैं. ये कार भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. 

Video: Mahindra

Tata SIerra 

हाल में लॉन्च हुई टाटा सियरा को 32 में से 31.14 पॉइंट्स एडल्ट सेफ्टी में और 49 में से 44.73 पॉइंट्स चाइल्ड सेफ्टी में मिले हैं. 

Video: tatamotors.com

Hyundai Venue 

हुंडई वेन्यू ने 32 में से 31.15 पॉइंट्स एडल्ट सेफ्टी में और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44.46 पॉइंट्स स्कोर किए हैं. BNCAP में इसे भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Photo: BNCAP

e Vitara

Maruti e Vitara को एडल्ट सेफ्टी रेटिंग में 32 में से 31.49 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में 43 पॉइंट्स मिलते हैं.

Photo: BNCAP

Victoris

Maruti Victoris को 32 में से 31.66 पॉइंट्स एडल्ट सेफ्टी में और 49 में से 43 पॉइंट्स चाइल्ड सेफ्टी रेटिंग में मिले हैं. 

Photo: BNCAP

Kia Seltos 

नई किआ सेल्टॉस को एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 31.7 पॉइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट्स मिले हैं. ये कार भी 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. 

Photo: kia.com

Mahindra BE6

Mahindra BE6 ने BNCAP में एडल्ट सेफ्टी में 32 में 31.97 पॉइंट्स और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट्स स्कोर किए हैं. 

Photo: Mahindra

Harrier EV/ XEV 9E

वहीं टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा XEV 9e को 32 में से 32 पॉइंट्स एडल्ट सेफ्टी में और 49 में से 45 पॉइंट्स चाइल्ड सेफ्टी में मिले हैं. 

Video: Mahindra

Read Next