18 July 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय मार्केट में स्कूटर्स की मांग काफी ज्यादा है. जहां कंपनियों ने 2025 में 75.2 लाख स्कूटर बेची थीं. इस साल कंपनियां पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
Video: ITG
SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में अब तक 10 कंपनियों ने कुल 44.2 लाख स्कूटर्स को बेच दिया है. ये आंकड़ा सिर्फ 6 महीने का है.
Photo: honda2wheelersindia.com
पिछले साल के मुकाबले इस साल कंपनियों ने अब तक 11 लाख ज्यादा स्कूटर बेचे हैं. इन आंकड़ों में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों स्कूटर शामिल हैं.
Photo: ITG
सबसे ज्यादा स्कूटर होंडा ने बेचे हैं. कंपनी ने 2026 की पहली छमाही में 16,24,561 स्कूटर बेचे हैं. 2025 में ये आंकड़ा 12,32,992 यूनिट का था.
Photo: honda2wheelersindia.com
वहीं टीवीएस मोटर कंपनी ने पहली छमाही में 12,65,232 स्कूटर बेचे हैं. 2025 की पहली छमाही में कंपनी ने 9,59,039 यूनिट्स बेची थीं.
Photo: tvsmotor.com
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने इस साल 5,95,194 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल इस दौरान कंपनी ने 5,33,894 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: ITG
हीरो मोटोकॉर्प ने 2026 की शुरुआती 6 महीनों में 3,45,938 स्कूटर्स को बेचा है. पिछले साल कंपनी ने इस दौरान सिर्फ 2,01,269 स्कूटर बेचे थे.
Photo: vidaworld.com
बजाज ऑटो ने 2,06,542 स्कूटर पहली छमाही में बेचे हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में सिर्फ स्कूटर आता है, जो इलेक्ट्रिक है.
Photo: ITG
यामाहा ने 1.88 लाख, एथर ने 1.63 लाख, पियाजियो ने 19,162 यूनिट्स और रिवर मोबिलिटी ने 11,569 यूनिट्स पिछले 6 महीनों में बेचे हैं.
Photo: rideriver.com