न कैश चलेगा, न ID कार्ड की ट्रिक! 10 अप्रैल से बदल जाएंगे Toll के नियम
6 April 2026
By: Aaj Tak Auto
बदल रहा है नियम
देशभर में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बेहद ही जरूरी ख़बर है. अब हाईवे टोल टैक्स को लेकर बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है.
Photo: PTI
कैश कलेक्शन बंद
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यह साफ कर दिया है कि 10 अप्रैल 2026 से सभी टोल प्लाजा पर कैश कलेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.
Video: ITG
केवल डिजिटल पेमेंट
सरकार के नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार अब टोल चुकाने के लिए केवल डिजिटल तरीका ही अपनाना होगा. अब सिर्फ FASTag या UPI से ही टोल पेमेंट होगा.
Photo: PTI
लंबी लाइनों से छुटकारा
इस नए नियम के लागू होने के बाद टोल प्लाजाओं पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलने की उम्मीद है.
Photo: PTI
FASTag नहीं, तो क्या होगा
अगर किसी वाहन में FASTag नहीं है, ऐसे में UPI से पेमेंट करने का विकल्प मिलेगा. लेकिन इसके लिए सामान्य टोल से 1.25 गुना ज्यादा पैसे देने होंगे.
Photo: PTI
रोक दिया जाएगा वाहन
वहीं अगर कोई व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करने से मना करता है, तो नेशनल हाईवे नियम 2008 के तहत उसे उस सड़क पर जाने से रोका भी जा सकता है.
Photo: PTI
ई-नोटिस होगा जारी
इसके अलावा ही एक ई-नोटिस भी जारी होगा, जिसके जारी होने के तीन दिन के भीतर नहीं भरा गया तो जुर्माना दोगुना हो जाएगा.
Photo: AFP
ID का खेल खत्म
अब तक कई लोग सरकारी पहचान पत्र दिखाकर टोल से बच निकलते थे, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी. अब सरकार ने इस पर भी सख्ती कर दी है.
Photo: AFP
विभागों को निर्देश
संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जो वाहन वाकई छूट के पात्र हैं, उनके लिए "Exempted FASTag" बनवाया जाए या फिर FASTag एनुअल पास लिया जाए.
Photo: PTI
नहीं चलेगा ID का ट्रिक
साफ कर दिया गया है कि छूट किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि पद या संस्था को मिलती है. निजी गाड़ी में निजी काम से जाते समय ID दिखाकर टोल बचाना अब पूरी तरह बंद होगा.
Photo: PTI
एनुअल पास से फायदा
जो लोग अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, उनके लिए FASTag एनुअल पास एक अच्छा विकल्प है. 1 अप्रैल 2026 से इसकी कीमत 3,075 रुपये कर दी गई है.
Photo: PTI
इन वाहनों के लिए पास
इस पास के जरिए पूरे साल अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग की जा सकती है. लेकिन यह एनुअल पास केवल प्राइवेट, जीप, कार या वैन कैटेगरी पर ही लागू होगा.