3 August 2026
By; Aaj Tak AUto
जुलाई 2026 भारतीय कार बाजार के लिए शानदार महीना रहा. लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले बेहतर बिक्री दर्ज की.
Video: ITG
सबसे ज्यादा चर्चा महिंद्रा की रही, जिसने एक बार फिर वाहनों की बिक्री के मामले में टाटा को कड़ी टक्क्रर दी.
Photo: auto.mahindra.com
वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी बादशाहत कायम रखी. तो आइये देखें इस महीने बाकियों ने कितनी गाड़ियां बेचीं.
Photo: ITG
किआ इंडिया ने जुलाई में कुल 28,200 यूनिट की बिक्री की है. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 22,135 यूनिट के मुकाबले 27.4% ज्यादा है.
Photo: Kia.com
टोयोटा पांचवे नंबर पर रही. कंपनी ने इस दौरान कु़ल 30,516 यूनिट की बिक्री की. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 29,159 यूनिट के मुकाबले 5% ज्यादा है.
Photo: Kia.com
हुंडई चौथे पायदान पर रही. कंपनी ने कुल 54,210 गाड़ियां बेची. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए वाहनों के मुकाबले 23.3% कम है. हालांकि एक्सपोर्ट 31.4% बढ़ा है.
Photo: ITG
महिंद्रा और टाटा के बीच कांटे की टक्कर रही. महिंद्रा ने कुल 60,048 यूनिट की बिक्री की. जो पिछले साल के जुलाई सेल्स से 20% ज्यादा है.
Photo:auto.mahindra.com
टाटा दूसरे पायदान पर रही. कंपनी ने जुलाई में कुल 62,611 गाड़ियां बेची. जो पिछले साल जुलाई सेल्स के मुकाबले 58% ज्यादा है.
Photo: ITG
मारुति हमेशा की तरह नंबर वन है. कंपनी ने कुल 1,96,203 कारें बेची हैं. पिछले साल जुलाई में ये आंकड़ा केवल 1,37,776 यूनिट था.
Photo: ITG
टाटा मोटर्स EV सेगमेंट का लीडर बनी है. कंपनी ने जुलाई में कुल 15,217 यूनिट इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 7,124 यूनिट के तुलना में 114% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.com