27 April 2026
By; Aaj Tak Auto
भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री को भी पार कर चुका है.
Photo: PTI
इस चिलचिलाती गर्मी में कभी-कभी कार ड्राइविंग में भी परेशानी होती है. वजह धूप में खड़ी कार के अंदर का तापमान भी कुछ ही मिनटों में भट्ठी जैसा हो जाता है.
Photo: Freepik
कई मामलों ये गर्मी बड़े हादसे का कारण भी बनती है. जी हां, यदि आप कुछ ख़ास चीजों को सीधे धूप के नीचे खड़ी कार में छोड़ने की गलती करते हैं, तो एक बड़ी समस्या बन सकती है.
Photo: Freepik
कई बार तो मामला इस कदर बिगड़ जाता है कि, कार में धमाका हो सकता है और आग लग सकती है. आइये जानें कौन सी वो चीजें हैं जिन्हें कार में नहीं छोड़ना चाहिए.
Photo: Freepik
तेज गर्मी में अल्कोहल से भरी परफ्यूम की बोतल के अंदर प्रेशर तेजी से बढ़ता है, जिससे यह अचानक धमाके के साथ फट सकता है.
Photo: Freepik
सीधे धूप के संपर्क में आने पर सैनिटाइज़र के अंदर के केमिकल्स रिएक्ट करने लगते हैं, जिससे बोतल में प्रेशर बनता है और विस्फोट जैसी स्थिति बन सकती है.
Photo: Freepik
ज्यादा गर्मी में बैटरी और पावरबैंक ओवरहीट होकर अनस्टेबिल हो जाते हैं. जिससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्क या अचानक आग लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है.
Photo: Freepik
कार में रखा छोटा गैस कंटेनर गर्मी के कारण फैलने लगता है. ऐसे में अगर कहीं से लीकेज हुआ तो मामूली चिंगारी भी बड़ी आग का कारण बन सकती है.
Photo: Freepik
लाइटर के अंदर मौजूद गैस हाई टेंप्रेचर में तेजी से प्रेशर बनाती है, जिससे यह कभी भी फट सकता है. इससे भी कार के अंदर आग भड़क सकती है.
Photo: Freepik
यहां पर जो भी जानकारी दी गई है वो मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. ये चीजें ज्वलनशील होती हैं और भीषण गर्मी में कार में आग लगने का संभावित कारण बन सकती हैं.
Photo: Freepik