15 June 2026
By; Ashwin Satyadev
Tesla ने भारतीय बाजार में अपनी नई 6-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y L की डिलीवरी शुरू कर दी है.
Photo: ITG
टेस्ला अपनी डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिक्री मॉडल के जरिए गाड़ियों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रही है. पहले फेज की कारें डिलीवर कर दी गई हैं.
Photo: ITG
Tesla Model Y L को खासतौर पर बड़ी फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है.
Photo:Tesla.com
इसमें ज्यादा केबिन स्पेस, बेहतर यूटिलिटी और लंबी यात्राओं के लिए आरामदायक अनुभव देने वाले फीचर्स दिए गए हैं.
Photo:Tesla.com
कंपनी का दावा है ये कार सिंगल चार्ज में 681 किमी की रेंज देती है. इसके अलावा ये कार सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
Photo:Tesla.com
इसमें 2,539 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है, जो इसे लंबी फैमिली ट्रिप के लिए बेहद उपयोगी बनाता है.
Video:Tesla.com
Tesla Model Y L की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ग्राहकों के लिए आकर्षक फाइनेंस विकल्प भी लेकर आई है.
Photo:Tesla.com
6 सीटों के साथ आने वाली इस कार में बीच वाली पंक्ति यानी सेकंड-रो में कैप्टन सीट अरेंजमेंट किया गया है.
Photo:Tesla.com
इस इलेक्ट्रिक SUV को 6.50 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी मासिक किस्त 49,990 से शुरू होती है.
Video:Tesla.com
इसकी बैटरी सुपर फास्ट चार्जर से केवल 15 मिनट में इतनी चार्ज हो जाती है जिससे आपको 288 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलेगी.
Photo:Tesla.com
इस कार पर 4 साल या 80,000 किमी की वारंटी दे रही है. इसके अलावा बैटरी पर 8 साल या 1.92 लाख किमी (जो भी पहले आए) तक की वारंटी मिलेगी.
Video:Tesla.com
कंपनी का दावा है कार में कई तकनीकी समस्याओं को ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स के जरिए बिना सर्विस सेंटर गए भी ठीक किया जा सकता है.
Photo:Tesla.com
फिलहाल Tesla के सर्विस सेंटर मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली और पुणे में मौजूद हैं. इस तिमाही के दौरान बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद में भी कंपनी अपना नेटवर्क बढ़ाएगी.
Photo:Tesla.com