23 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार तेजी से बदल रहा है और अब लग्जरी EV सेगमेंट में भी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है.
Photo: Citroen.co.in
जुलाई महीना EV की सेल्स के मामले में काफी बेहतर रहा है. इस महीने देश भर में कुल 34,033 इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई है.
Photo: Cars.tatamotors.com
अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Tesla ने भारत में एंट्री के करीब 11 महीने बाद पहली बार एक महीने में 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं.
Photo: Tesla.com
Vahan पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार बीते जुलाई में Tesla ने भारत में कुल 115 यूनिट कारों की बिक्री की है. जो कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल है.
Photo: Tesla.com
इससे पहले Tesla की सबसे अच्छी बिक्री सितंबर और दिसंबर 2025 में रही थी, जब कंपनी ने 69-69 यूनिट बेची थीं.
Photo: Tesla.com
खास बात यह है कि कंपनी ने जून 2026 में सिर्फ 38 यूनिट ही कारों की बिक्री की थी. ऐसे में जुलाई में बिक्री में महीने-दर-महीने करीब 203% का इजाफा हुआ है.
Photo: Tesla.com
भारत में Tesla ने सितंबर 2025 में Model Y की डिलीवरी शुरू की थी और करीब 11 महीने बाद कंपनी पहली बार तीन अंकों के मंथली सेल को छू सकी है.
Photo: Tesla.com
Tesla की बिक्री में इस तेज उछाल की सबसे बड़ी वजह Model Y की कीमत में हुई बड़ी कटौती मानी जा रही है.
Photo: Tesla.com
कंपनी ने जून में Model Y की कीमत में 9 लाख रुपये तक की कमी की थी. इसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर 50.89 लाख रुपये हो गई.
Photo: Tesla.com
भारत में Tesla का Model Y इलेक्ट्रिक SUV दो तरह के सीटिंग ऑप्शन में आता है. इसमें 5-सीटर Model Y और 6-सीटर Model Y L शामिल हैं.
Video: ITG
इनकी कीमत 50.89 लाख रुपये से लेकर 61.99 लाख रुपये तक है. हालांकि, ग्रे सीट अपहोल्स्ट्री, अलग कलर और ऑटोनॉमस फीचर्स के चलते इनकी कीमत बढ़ जाती है.
Photo: Tesla.com
ये कार दो बैटरी पैक (64kWh और 84.2kWh) में आती है. जो क्रमश: 500 किमी और 661 किमी की ड्राइविंग रेंज देते हैं.
Photo: Tesla.com