18 November 2025
BY: Aaj Tak Auto
कार बाजार में जीएसटी छूट और फेस्टिव सीजन का तगड़ा असर देखने को मिला है. लोगों ने इस दौरान जमकर कार खरीदारी की है.
Photo: AI Generated
जिसका नतीजा रहा है कि, उन कारों ने भी सेल्स चार्ट पर धूम मचाई है जिन्हें लंबे वक्त से कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है.
Photo: AI Generated
ऐसी ही एक कार की बिक्री अचानक दोगुनी हो गई और ये चौथी सबसे ज्यादा बेची जाने हैचबैक बनी है. देखें अक्टूबर की बेस्ट सेलिंग हैचबैक की लिस्ट-
Photo: AI Generated
टोयोटा ग्लांजा पांचवे पायदान पर रही है. बीते अक्टूबर में इसके कुल 6,162 यूनिट्स बेचे गए हैं. जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए 4,273 यूनिट के मुकाबले 44% ज्यादा है.
Photo: toyotabharat.com
टिएगो की बिक्री तकरीबन दोगुनी हो गई है. बीते अक्टूबर में इसके कुल 8,850 यूनिट्स बेचे गए हैं. जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए 4,682 यूनिट्स के मुकाबले 89% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
मारुति स्विफ्ट तीसरे पायदान पर रही है. इस बार इसके 15,542 यूनिट्स बिके हैं. जो पिछले साल अक्टूबर में बेचे गए 17,539 यूनिट्स के मुकाबले 11% कम है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति बलेनो दूसरे पायदान पर रही है. बीते अक्टूबर में इसके 16,873 यूनिट्स बिके हैं. जो पिछले साल के 16,082 यूनिट्स के मुकाबले 5% ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com
मारुति वैगनआर पहले पायदान पर रही है. इसने बीते अक्टूबर में 18,970 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. जो पिछले साल बेचे गए 13,922 यूनिट्स के मुकाबले 36% ज्यादा है.
Photo: Marutisuzuki.com