21 May 2026
By: Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स अब अपनी लोकप्रिय और सबसे सस्ती कार Tiago के नए नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
Photo: Cars.tatamotors.com
ख़ास बात ये है कि कंपनी Tiago के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन को बड़ा अपडेट देने जा रही है. जिसमें बड़े बदलाव की उम्मीद है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tata Tiago नेक्स्ट जेनरेशन का नया टीजर जारी कर दिया गया है. इसे आगामी 28 मई को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
इस बार सिर्फ हल्के बदलाव नहीं, बल्कि कार के डिजाइन और फीचर्स में बड़े अपडेट देखने को मिलेंगे. नई Tiago पहले से ज्यादा बोल्ड, मॉडर्न और प्रीमियम नजर आने वाली है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई Tiago का पूरा फ्रंट डिजाइन बदल दिया गया है. पेट्रोल और EV दोनों कारों में अब नए और ज्यादा शार्प हेडलैंप दिए गए हैं, जिनके साथ आईब्रो स्टाइल LED DRLs मिलेंगे.
Photo: Cars.tatamotors.com
पेट्रोल मॉडल में बड़ी Altroz जैसी ब्लैक ग्रिल देखने को मिलेगी, जबकि EV मॉडल में बॉडी कलर वाली बंद ग्रिल दी गई है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
फ्रंट बंपर भी पूरी तरह नया है. पेट्रोल वर्जन में पिक्सल डिजाइन वाले फॉग लैंप मिलेंगे, जबकि EV मॉडल में ये फीचर नहीं मिलेगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
दोनों मॉडल्स में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स मिलेंगे, हालांकि इनके 15 इंच साइज में बदलाव की उम्मीद नहीं है. व्हील आर्च पर ब्लैक क्लैडिंग दी गई है.
Photo: Cars.tatamotors.com
पीछे की तरफ नए LED टेललैंप दिए गए हैं, जिनमें कई वर्टिकल LED स्ट्रिप्स मिलती हैं. इन्हें एक मोटी कनेक्टिंग बार से जोड़ा गया है, जो नई Tata कारों जैसा डिजाइन देती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
टीजर में फ्रंट बंपर और ORVM के नीचे कैमरा मॉड्यूल देखा गया है. यानी नई Tiago और Tiago EV में पहली बार 360 डिग्री कैमरा मिलेगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
केबिन में भी कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. डैशबोर्ड को नया डिजाइन दिया गया है और इसमें नया स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जिस पर इल्यूमिनेटेड Tata लोगो दिखाई देगा.
Photo: Cars.tatamotors.com
साथ ही 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. माना जा रहा है कि कंपनी इस बार पुराने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट कर सकती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
साथ ही 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. माना जा रहा है कि कंपनी इस बार पुराने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट कर सकती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब Tiago में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं, जबकि मौजूदा मॉडल में सिर्फ 2 एयरबैग मिलते हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
फेसलिफ्टेड Tiago पेट्रोल मॉडल में वही 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क देता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. कंपनी इसका CNG वर्जन भी पेश कर सकती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
वहीं Tiago EV फिलहाल दो बैटरी पैक विकल्पों में आती है. पहला 19.2kWh बैटरी पैक है, जिसकी रेंज 223 किमी है. दूसरा 24kWh बैटरी पैक है, जो 293 किमी रेंज देता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई डिजाइन और फीचर अपडेट्स के बाद Tiago और Tiago EV की कीमतों में हल्का बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
फिलहाल Tiago पेट्रोल की कीमत 4.60 लाख रुपये से 7.68 लाख रुपये तक जाती है. वहीं Tiago EV की कीमत 7.99 लाख रुपये से 11.14 लाख रुपये के बीच है.
Photo: Cars.tatamotors.com