Tata की सबसे सस्ती कार की चल रही टेस्टिंग, जल्द हो सकती है लॉन्च

31 Mar 2026

By: Aajtak Auto

चल रही है टेस्टिंग 

टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती कार को अपडेट कर रहा है. हम बात कर रहे हैं टाटा टियागो की, जिसके फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. 

Photo: tatamotors.com

जल्द होगी लॉन्च 

कंपनी साल 2026 में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों ही टियागो को अपडेट कर सकती है. ब्रांड ने पिछले साल ही कार के इंटीरियर को अपडेट किया था. 

Photo: tatamotors.com

टाटा की सबसे सस्ती कार

टाटा टियागो कंपनी की सबसे सस्ती कार है. अगर आप एक एंट्री लेवल और सेफ कार खोज रहे हैं, तो ये उस बजट का बेस्ट ऑप्शन है. 

Photo: tatamotors.com

पिछले साल हुई थी अपडेट

कंपनी ने पिछले साल की शुरुआत में भी कार को अपडेट किया था. हालांकि, वो अपडेट मुख्य रूप से कार के इंटीरियर में ही नजर आता है. 

Photo: tatamotors.com

टेस्टिंग में हुई स्पॉट 

इस बार कंपनी कार के एक्सटीरियर को अपडेट कर सकती है. लेटेस्ट स्पाई शॉट्स पुणे के हैं, जहां कार पूरी तरह से कैमफ्लेज के साथ टेस्ट की जा रही थी. 

Video: tatamotors.com

टेल लाइट होगी अपडेट 

कार की टेल लाइट को अपडेट मिलेगा, जिनके साथ कंपनी एलईडी टर्न इंडीकेटर देगी. टेल लाइट्स में भी एलईडी का इस्तेमाल मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

सेम रहेगी साइड प्रोफाइल

टियागो के रियर बंपर को भी रिडिजाइन किया गया है. साइड के कार में कोई खास बदलाव नहीं मिलेगा. नए एलॉय मिलेंगे. 

Photo: tatamotors.com

नया लोगो मिलेगा 

फ्रंट में कंपनी नई हेडलाइट दे सकती है, जो प्रोजेक्टर एलईडी और एलईडी टर्न इंटीकेटर के साथ आएंगे. कार में नई पंच और नेक्सॉन जैसे टाटा का लोगो मिल सकता है.

Photo: tatamotors.com

नया फ्रंट लुक मिलेगा 

फ्रंट बंपर पर भी कंपनी ने कुछ काम किया है. हालांकि, कार के ओवरऑल लुक में कोई बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

Read Next