14 June 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनी हुई है, लेकिन Tata Motors लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है.
Photo: Cars.tatamotors.com
टाटा अपनी कारों को लगातार नए फीचर्स और अपडेट्स के साथ पेश कर रहा है. अब नई Tiago में कंपनी ने कुछ बेहद ही एडवांस फीचर्स को शामिल किया है.
Photo: ITG
नई Tiago में ऐसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे Swift के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाते हैं. आइये जानें उन फीचर्स के बारे में-
Photo: Cars.tatamotors.com
Tiago में ड्यूल वायरलेस फोन चार्जर दिया गया है. इसकी मदद से कार में बैठे दो लोग एक साथ अपने स्मार्टफोन को बिना किसी केबल के चार्ज कर सकते हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tiago में आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिए हैं. वहीं Swift में इतनी पावरफुल चार्जिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tiago अपने सेगमेंट की इकलौती हैचबैक है जिसमें ऑटोमेटिक (AMT) गियरबॉक्स के साथ ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप मिलता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
दो छोटे सिलेंडर लगाने की वजह से बूट स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ता है. और सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह बची रहती है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई टिएगो में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी स्क्रीन में से एक है.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई Tiago का सबसे दिलचस्प फीचर AMT वेरिएंट में मिलने वाले पैडल शिफ्टर्स हैं. आमतौर पर यह फीचर महंगी कारों में देखने को मिलता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tiago के साथ कंपनी ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि फीचर्स के मामले में भी ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देने पर जोर दिया जा रहा है.
Video: ITG
इस कार में 6 एयरबैग, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल होल्ड असिस्ट, TPMS और 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com
नई टिएगो की शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये है, वहीं ऑटोमेटिक वेरिएंट 6.00 लाख रुपये से और CNG वेरिएंट 5.80 लाख रुपये से शुरू होता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 85 बीएचपी की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 242 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Maruti Swift की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये है, वहीं इसका ऑटोमेटिक वेरिएंट 7.04 लाख रुपये से और CNG वेरिएंट 7.45 लाख रुपये से शुरू होता है.
Photo: Unplash