पहले कार... फिर पोल से टक्कर! कितनी दमदार है Tiago CNG

29 May 2026

BY; Ashwin Satyadev

Tata Tiago CNG

टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tiago CNG को बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं.

Photo: ITG

हुए हैं बड़े बदलाव

टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tiago CNG को बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं.

Photo: ITG

कीमत है इतनी

Tiago CNG की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये तय की गई है. वहीं CNG का ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: ITG

क्रैट टेस्ट वीडियो

Tiago CNG के लॉन्च के दौरान कंपनी ने इसकी टेस्टिंग का एक वीडियो जारी किया है. जिसमें दिखाया गया है कि सीएनजी कार कितनी मजबूत है.

Video: insta/@tatamotorscars

फ्रंट टेस्ट

एक टेस्ट में कंपनी ने कार को तेज रफ्तार में पोल से टकराया. जिसमें कार के बोनट का हिस्सा काफी डैमेज हुआ, लेकिन एयरबैग खुलने के साथ पैसेंजर डमी सेफ था.

Photo: ITG

साइड क्रैश टेस्ट

सीएनजी कार को दूसरी टिएगो से साइड इम्पैक्ट चेक करने के लिए टक्कर मारी गई. इस दौरान भी कार की बॉडी डैमेज तो हुई लेकिन पैसेंजर डमी सेफ था.

Photo: ITG

क्या निकला रिजल्ट

कंपनी का दावा है कि, इस क्रैश टेस्ट के दौरान दरवाजे खुल सकते थे, CNG सिस्टम में कोई लीकेज नहीं हुई, फ्यूल टैंक सेफ था, सीट-बेल्ट सिक्यो थे और हजार्ड लैंप एक्टिव था.

Photo: ITG

बदल गया डिज़ाइन

Tiago CNG का लुक और डिज़ाइन काफी बदल गया है. इसके फ्रंट में आइब्रो स्टाइल DRL, स्लीक LED हेडलैंप और वर्टिकल पिक्सेल स्टाइल फॉग लैंप दिए गए हैं.

Photo: ITG

फ्रंट फेस में बड़ा बदलाव

कंपनी ने कार के बोनट के डिज़ाइन में भी बदलाव किया है. इसके अलावा पिछले हिस्से में कनेक्टेड LED टेललैंप दी गई है.

Photo: ITG

कैसा है केबिन

टिएगो का केबिन काफी प्रीमियम हो गया है. इसके डैशबोर्ड पर अब प्लास्टिक के साथ-साथ क्लॉथ मैटेरियल भी देखने को मिलता है.

Photo: ITG

लाइट ग्रे कलर इंटीरियर

इंटीरियर को पहले के डार्क थीम के बजाय लाइट ग्रे कलर से सजाया गया है. इसी से मैच करता हुए सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है.

Photo: ITG

टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम

इसके अलावा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मॉर्डन सेंट्रल कंसोल और स्टाइलिश AC वेंट्स दिए गए हैं.

Photo: ITG

नया स्टीयरिंग व्हील

इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. ऑटोमेटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे.

Photo: ITG

इंजन और परफॉर्मेंस

इस सीएनजी कार में 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 75.5hp की पावर और 96.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

CNG के साथ AMT

ख़ास बात ये है कि नई टिएगो को भी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. 

Photo: ITG

डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी

पिछले मॉडल की तरह इसमें भी डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी दी गई है. यानी यूजर को आम सीएनजी कारों की तरफ बूट स्पेस से समझौता नहीं करना होगा.

Photo: ITG

Read Next