4.57 लाख कीमत... 4-स्टार सेफ्टी! 7 लाख लोगों ने खरीदी ये फैमिली कार

2 Feb 2026

By: Aaj Tak Auto

हैचबैक की डिमांड

भारतीय बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते इस सेग्मेंट को खूब पसंद किया जाता है.

Video: ITG

Tata Tiago 

यूं तो हैचबैक सेग्मेंट में मारुति और हुंडई का बोलबाला है. लेकिन टाटा की सबसे सस्ती कार Tiago ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

बिक गईं 7 लाख कारें

टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि, अब तक टिएगो के 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली गई है. ये एक हैचबैक के लिए बड़ी उपलब्धी है.

Photo: Cars.tatamotors.com

कैसी है टाटा टिएगो

Tata Tiago की बात करें तो इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो 84.82 बीएचपी की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

शानदार माइलेज

इसका पेटोल वेरिएंट आमतौर पर 19 किमी प्रतिलीटर और सीएनजी वेरिएंट 26 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

धांसू सेफ्टी फीचर्स

इसके बेस वेरिएंट में डुअल-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), रिमाइंडर के साथ थ्री-प्वाइंटेड सीट बेल्ट मिल रहा है.

Photo: Cars.tatamotors.com

सेफ ड्राइविंग

कार के में बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज भी दिया जा रहा है. इसके अलावा रियर पार्किंग सेंसर इसकी ड्राइविंग को और भी सेफ बनाएगा.

Photo: Cars.tatamotors.com

स्टाइलिश स्टीयरिंग

इसके अलावा स्मार्ट इल्युमिनेटेड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया जा रहा है. जिसे अपनी जरूरत के अनुसार टिल्ट भी किया जा सकता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

स्टाइलिश स्टीयरिंग

टाटा टिएगो के बेस वेरिएंट में कंपनी 'R13' स्टील व्हील दे रही है. इसके अलावा केबिन में फ्रंट सीटों पर एडजेस्टेबल हेडरेस्ट दिया जा रहा है.

Photo: Cars.tatamotors.com

कीमत है इतनी

Tata Tiago की शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये है. वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

4-स्टार सेफ्टी

Tata Tiago को  ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा ये कार इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती है. जिसकी कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next