03 June 2026
By: Aajtak Auto
टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती और छोटी कार टियागो (Tata Tiago) को लॉन्च कर दिया है. इस कार में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
ये देश की सबसे सस्ती कार है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है. इस फीचर के साथ कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों ही अवतार में आती है.
Photo: ITG
360 डिग्री कैमरा इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है. बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक वाली रोड हो या फिर पार्किंग ये फीचर ड्राइवर का कॉन्फिडेंस बढ़ाता है.
Photo: ITG
नई टाटा टियागो में ये फीचर कई वेरिएंट्स में मिलता है. कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: ITG
टियागो की कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है और 7.85 लाख तक जाती है. 360 डिग्री कैमरा क्रिएटिव और क्रिएटिव प्लस ट्रिम में मिलता है.
Photo: tatamotors.com
क्रिएटिव ट्रिम की कीमत 6.99 लाख है, जबकि क्रिएटिव प्लस की कीमत 7.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है. 360 डिग्री कैमरा सीएनजी में भी मिलता है.
Video: tatamotors.com
टियागो सीएनजी में 28.06 Km/Kg का क्लेम्ड माइलेज मिलता है. कार में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है. सीएनजी में एएमटी भी कंपनी दे रही है.
Photo: tatamotors.com
टियाओ सीएनजी में पैडल शिफ्टर भी मिलेंगे. ये सेगमेंट की पहली कार है, जिसमें सीएनजी एएमटी और पैडल शिफ्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: tatamotors.com
टाटा टियागो के चार वेरिएंट्स में 360 डिग्री कैमरा का फीचर मिलता है. कार 170 एमएम के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है.
Photo: tatamotors.com