30 May 2026
By: Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स ने बाजार में अपनी सबसे किफायती कार Tiago के नए नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.
Video: ITG
इस छोटी फैमिली कार में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. इस कार को पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों वर्जन में उतारा गया है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 4.49 लाख रुपये है. वहीं CNG वर्जन 5.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tiago EV को 7.99 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है. वहीं BaaS प्रोग्राम के साथ ये कार 4.69 लाख रुपये और 2.60 पैसे प्रतिकिमी (बैटरी रेंटल) पर उपलब्ध होगी.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसके बेस यानी स्मार्ट वेरिएंट में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, LED टेल लैंप, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, रियर पार्किंग सेंसर, टिल्ट एडजस्ट स्टीयरिंग व्हील और मैनुअल क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
इसके अलावा 13 इंच के स्टील व्हील, सैटिन क्रोम, इनर डोर हैंडल, 12 वोल्ट के सॉकेट (डिवाइस चार्जिंग के लिए), कॉस्मो ग्रेन टेक्स्चर्ड जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
इसमें नए डिजाइन का टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है. जिस पर अब आपको टाटा का इल्यूमिनेटेड लोगो नहीं मिलेगा. इसे ज्यादा सिंपल और क्लीन लुक दिया गया है.
Photo: Cars.tatamotors.com
सेफ्टी के तौर पर 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), थ्री-प्वाइंटेड सीट बेल्ट, ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर प्वाइंट, EDB के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया जा रहा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
Tiago में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. जो 86Bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
बेस वेरिएंट में 10.25 इंव का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम शामिल नहीं है, जो प्योर प्लस वेरिएंट से शुरू होता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
टिएगो को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था. पहली बार इसे बड़ा अपडेट मिला है. बाजार में इसका मुकाबला मारुति सेलिरियो, हुंडई ग्रांड आई10 जैसी कारों से है.
Photo: Marutisuzuki.com