10 Sep 2026
By: Aajtak Auto
टाटा की छोटी कारों का मार्केट में दबदबा बढ़ रहा है. पंच के बाद कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल कार टियागो (Tata Tiago) को अपडेट किया है.
Video: ITG
अब इस कार की सेल्स बेहतर हुई हैं. पिछले साल की तुलना में टाटा की ये कार मार्केट में ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर रही है.
Photo: tata.cars
अगस्त 2026 की बात करें, तो टाटा टियागो की 8,537 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल अगस्त में कंपनी इस कार की 5,250 यूनिट्स बेच पाई थी.
Photo: tata.cars
यानी ईयर-ऑन-ईयर कार की सेल्स में 63 परसेंट का इजाफा हुआ है. वहीं जुलाई की तुलना में भी टियागो की सेल अगस्त में बढ़ी है.
Photo: tata.cars
जुलाई 2026 में कंपनी ने इस कार की 7,429 यूनिट्स बेची थी. यानी अगस्त में 15 परसेंट बिक्री बढ़ी है और ये आंकड़ा 8,537 पर पहुंच गया है.
Photo: tata.cars
टियागो फेसलिफ्ट में कंपनी ने एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी बदलाव किए हैं. ये कार पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में आती है.
Photo: ITG
टाटा टियागो की कीमत 4.76 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 5.87 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: tata.cars
पेट्रोल पर ये कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं सीएनजी पर ये 28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है.
Photo: tata.cars
ये कार 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा की सेफ्टी के साथ आती है. इसमें सीएनजी के साथ एएमटी का विकल्प मिलता है.
Photo: tata.cars