29 May 2026
By: Aajtak Auto
टाटा ने अपनी नई टियागो (Tata Tiago 2026) को लॉन्च कर दिया है. कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में कंपनी ने बदलाव किया है.
Photo: ITG
ये कार 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. कार के ऑटोमेटिक वेरिएंट्स की कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: ITG
वहीं सीएनजी की बात करें, तो इसकी कीमतें 5.79 लाख रुपये से शुरू होती हैं. जबकि CNG AMT की कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू होती है.
Photo: ITG
कार के इंटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं. इसमें बिलकुल नया डैशबोर्ड मिलता है. कार में टू-स्पोक स्टीरियर व्हील मिलता है.
Photo: ITG
नई टियागो में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर एसी वेंट और 4 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है.
Photo: ITG
इसमें कूल्ड ग्लफ बॉक्स, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.
Photo: ITG
सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ईएससी, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, आईसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर पाइंट, एबीएस और ईबीडी फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
कार में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर नैचुरली एस्पीरेटेड इंजन मिलता है, जो 86 एचपी की पावर पेट्रोल पर और 75.5 एचपी की पावर सीएनजी पर ऑफर करता है.
Photo: ITG
टियागो सीएनजी 2026 में एएमटी के साथ पैडलशिफ्टर दिए गए हैं. ये सेगमेंट की पहली कार है, जिसमें ये फीचर मिलता है.
Photo: ITG