5 लाख से कम कीमत, CNG-EV-पेट्रोल एक साथ, आ रही सस्ती टाटा कार

27 May 2026

By: Aajtak Auto

28 मई को है लॉन्च

टाटा अपनी सबसे छोटी कार यानी टाटा टियागो (Tata Tiago) का लेटेस्ट वर्जन लेकर आ रही है. ये हैचबैक 28 मई को लॉन्च हो रही है. 

Video: YT/Tata Motors

CNG-EV-पेट्रोल में आएगी

कार निर्माता ने इसकी एक्टीरियर और इंटीरियर दोनों को ही रिवील कर दिया है. ये कार पेट्रोल, सीएनजी और ईवी तीनों ही अवतार में आएगी.

Photo: YT/Tata Motors

कितनी होगी कीमत? 

मौजूदा टाटा टियागो की कीमत 4.6 लाख से शुरू होकर 7.68 लाख तक जाती है. नई टाटा टियागो की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है.

Photo: YT/Tata Motors

नया डिजाइन मिलेगा 

नई टियागो में फ्रंट और रियर लुक को रिडिजाइन किया गया है. इसमें एलईडी हेडलाइट्स और फॉग लैम्प्स मिलेंगे. बंपर का लोअर पार्ट ब्लैक कलर में आएगा. 

Photo: YT/Tata Motors

रियर लुक भी बदलेगा 

इसके अलावा कार में नए एलॉय व्हील्स, ब्लैक व्हील आर्च और ओआरवीएम्स पर कैमरा पॉड्स मिलेंगे. कार में नई कनेक्टेड टेललाइट्स मिलेंगी.  

Photo: YT/Tata Motors

नया डैशबोर्ड आएगा 

इंटीरियर की बात करें, तो कार में ब्लैक और लाइट ग्रे कलर की थीम मिलेगी. इसमें नया डैशबोर्ड और फ्री स्टैंड ड्राइव डिस्प्ले मिलेगा. 

Photo: YT/Tata Motors

टू-स्पोक स्टीयरिंग मिलेगी

इसके अलावा कार में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जो इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो के साथ आएगा. इंफोटेनमेंट सिस्टम पुराना वाला ही होगा. 

Photo: YT/Tata Motors

पैडलशिफ्टर देगी कंपनी

कार में 360 डिग्री कैमरा, डुअल वायरलेस फोन चार्जर और 6 एयरबैग मिलेंगे. कार सीएनजी-एएमटी के साथ पैडलशिफ्टर ऑफर करेगी. 

Photo: YT/Tata Motors

इंजन पुराना ही होगा 

टियागो में वहीं पुराना 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा. इसमें डुअल सीएनजी सिलेंडर दिया जाएगा, जिससे बूट स्पेस भी आप एक्सेस कर पाएंगे.

Photo: YT/Tata Motors

Read Next