5 लाख से कम कीमत, अंदर से कुछ ऐसी होगी सबसे सस्ती Tata कार

23 May 2026

By: Aajtak Auto

28 मई को होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स अपनी नई कार लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं टाटा टियागो फेसलिफ्ट की, जिससे कंपनी 28 मई को लॉन्च करेगी. 

Photo: YT/ Tata Motors

सबसे छोटी टाटा कार 

ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जो बिलकुल ही नए अवतार में आने वाली है. कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को रिवील कर दिया है.

Photo: YT/ Tata Motors

EV-ICE दोनों में आएगी

टाटा की ये कार ICE और ईवी दोनों ही अवतार में आएगी. टाटा की इस छोटी कार में अब पहले से ज्यादा साफ और प्रीमियम इंटीरियर मिलेगा.

Photo: YT/ Tata Motors

जारी हुआ वीडियो 

कार के इंटीरियर का एक वीडियो कंपनी ने जारी कर दिया है. इसमें नए लेआउट को साफ देखा जा सकता है. ब्रांड ने डैशबोर्ड पर टेक्स्चर फिनिश का इस्तेमाल किया है. 

Photo: YT/ Tata Motors

नया इंटीरियर मिलेगा 

नई टियागो में फ्री स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्लस्टर मिलेगा. इसी डिजाइन पैटर्न को इंफोटेनमेंट सिस्टम में भी फॉलो किया गया है. 

Photo: YT/ Tata Motors

बदल जाएगा कार का लुक

टियागो एएमटी में पहले मिलने वाले गियर लिवर की जगह पर ड्राइवर सलेक्टर दिया गया है, जो ईवी अवतार में देखने को मिलता है. 

Photo: YT/ Tata Motors

वायरलेस चार्जिंग मिलेगी

इसके अलावा कार में वायरलेस फोन चार्जिंग मिलेगी. कार में सिएरा से प्रेरित डिजाइन दिखता है. इसमें फैब्रिक फिनिश आर्मरेस्ट और पियानो फिनिश वाले विंडो स्विच मिलेंगे.

Photo: YT/ Tata Motors

एक्सीरियर भी नया होगा

टाटा टियागो नए एक्सटीरियर के साथ आएगी. कार का फ्रंट और रियर लुक पहले से काफी बदल गया है. हालांकि, मैकेनिकली अपडेट की उम्मीद कम है. 

Photo: YT/ Tata Motors

इंजन और कीमत

कार में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलेगा. ये पेट्रोल, CNG और EV अवतार में लॉन्च होगी. फिलहाल इसकी कीमत 4.59 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: YT/ Tata Motors

Read Next