Tata Sierra की बंपर डिमांड, 30 हजार ने खरीदी दमदार SUV

12 May 2026

By: Aajtak Auto

टाटा की दमदार शुरुआत

टाटा मोटर्स ने वित्तवर्ष 2027 की शुरुआती बेहतरीन सेल्स आंकड़ों के साथ की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 59 हजार गाड़ियां बेची हैं, जो अप्रैल 2025 के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा हैं. 

Video: Tata Motors

सबसे ज्यादा बिकी पंच

ब्रांड की टॉप सेलिंग कारों की बात करें, तो टाटा पंच सबसे ऊपर है. अप्रैल 2026 में इस कार की 19,107 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: tatamotors.com

नेक्सन और सिएरा 

वहीं दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन है, जिसकी 18,126 यूनिट्स बिकी हैं. तीसरे नंबर पर टाटा सिएरा है, जिसकी अप्रैल में 7316 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: tatamotors.com

30 हजार के पार बिक्री

बात करें टाटा सिएरा की, तो इस कार की 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स लॉन्च के बाद से बिक चुकी हैं. ये कार पिछले साल नवंबर के आखिर में लॉन्च हुई थी. 

Photo: tatamotors.com

कब कितनी हुई सेल? 

इसकी सेल दिसंबर 2025 से शुरू हुई. दिसंबर 2025 में इस कार की 291 यूनिट्स सेल हुई थी. वहीं जनवरी 2026 में इसकी सेल 7003 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: tatamotors.com

मार्च में सबसे ज्यादा सेल

फरवरी 2026 में कंपनी ने टाटा सिएरा की 7100 यूनिट्स को बेचा था. मार्च की इसकी सेल बढ़कर 9003 यूनिट्स तक पहुंच गई और अप्रैल में कंपनी ने 7316 यूनिट्स को बेचा है. 

Photo: tatamotors.com

सिएरा का हिस्सा कितना?

टाटा सिएरा की अब तक की सेल्स को देखें, तो कंपनी ने इसकी 30,713 यूनिट्स को पिछले 5 महीनों में बेचा है. टाटा मोटर्स की सेल में इस कार की हिस्सेदारी 12.02 फीसदी की है.

Photo: tatamotors.com

किनसे है मुकाबला? 

इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, रेनो डस्टर, टोयोटा हाइराइडर, किआ सेटॉस, होंडा एलिवेट और दूसरी गाड़ियों से है.

Photo: tatamotors.com

कितनी है कीमत?

एसयूवी की कीमत 11.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 21.29 लाख रुपये तक जाती है. ये टाटा की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है.

Photo: tatamotors.com

Read Next