1 लाख के पार हुई Tata Sierra की बुकिंग, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला
11 Mar 2026
by: Aajtak Auto
मार्केट में छा गई Sierra
Tata Sierra को जबरदस्त बुकिंग मिली है. इसकी वजह से कंपनी अपने प्रोडक्शन को रैम्प-अप कर रही है. कार की बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई है.
Photo: tatamotors.com
बुकिंग से कार की डिमांड का अंदाजा लगाया जा सकता है. Tata Sierra की डिलीवरी मिड-जनवरी से शुरू हुई है.
Video: tatamotors.com
टाटा मोटर्स ने फरवरी 2026 तक कार की 14 हजार यूनिट्स को डिलीवर और डिस्पैच कर दिया है. इसकी जानकारी कंपनी ने दी है.
Photo: tatamotors.com
कंपनी ने बताया है कि कार का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ाया जा रहा है, जिससे वेटिंग पीरियड को कम किया जा सके और लोगों तक कार जल्दी पहुंचे.
Photo: tatamotors.com
टाटा मोटर्स ने बताया कि डिमांड पूरी करने के लिए प्रोडक्शन बढ़ाया जा रहा है. इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और सप्लायर्स के साथ मिलकर कंपनी काम कर रही है.
Photo: tatamotors.com
साथ ही कंपनी इस बात का ध्यान भी रख रही है कि कार की क्वालिटी में कोई समझौता ना हो. ब्रांड का कहना है कि इससे वेटिंग पीरियड कम होगा.
Photo: tatamotors.com
कस्टमर्स को जल्द ही डिलीवरी से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे. हालांकि, कंपनी ने प्रोडक्शन नंबर्स या कैपेसिटी टार्गेट को लेकर जानकारी नहीं दी है.
Photo: tatamotors.com
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी दूसरी तिमाही तक Tata Sierra के प्रोडक्शन को बढ़ाकर 15 हजार यूनिट्स मंथली करना चाहती है.
Photo: tatamotors.com
Tata Sierra की कीमत 11.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है.