1 July 2026
By: Ashwin Satyadev
कार लॉन्च के दौरान आमतौर पर कंपनियां नए फीचर्स, कीमत या सेफ्टी रेटिंग की बात करती है. लेकिन टाटा ने नई Sierra EV की लॉन्चिंग पर अनोखा नजारा दिखाया.
Photo: ITG
बीते कल टाटा मोटर्स ने बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार के तौर पर Sierra EV को लॉन्च किया. जिसकी शुरुआती कीमत 18.79 लाख रुपये है.
Photo: ITG
कंपनी ने लॉन्च के दौरान एक ऐसा क्रैश टेस्ट दिखाया, जिसने सबको हैरान कर दिया. ख़ास बात ये है कि ये टेस्ट आम सड़क हादसों से काफी मिलता-जुलता नजर आया.
Photo: Screengrab
इस टेस्ट में Sierra EV दो ट्रकों के बीच किसी सैंडविच की तरह नज़र आई. मतलब एसयूवी को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी और सिएरा आगे खड़ी ट्रक से जा टकराई.
Photo: Screengrab
ये एक तरह का रियल वर्ल्ड क्रैश टेस्ट दिखाने जैसा था. जैसा आमतौर पर एक्सप्रेसवे या हाईवे पर ख़ासतौर पर कोहरे के दौरान होने वाले हादसों में देखा जाता है.
Photo: Screengrab
वीडियो में सबसे पहले Tata Sierra EV एक खड़े हुए टिपर ट्रक की तरफ बढ़ती दिखाई देती है. ऐसा लगता है कि SUV सीधे ट्रक से टकराने वाली है.
Photo: Screengrab
लेकिन आखिरी समय पर ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम काम करता है और अपने आप ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक देता है.
Photo: Screengrab
तभी पीछे से एक छोटा कार्गो ट्रक तेज रफ्तार में Sierra EV को टक्कर मारता है. इस टक्कर के कारण Sierra EV आगे खड़े टिपर ट्रक से जा भिड़ती है.
Photo: Screengrab
कंपनी का दावा है कि टेस्ट के बाद Sierra EV का पैसेंजर केबिन सुरक्षित रहा. इसके अलावा बैटरी पैक को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा.
Photo: Screengrab
कंपनी के मुताबिक, पीछे का टेलगेट पूरी तरह डैमेज हो गया, लेकिन बाकी सभी दरवाजे आसानी से खुल गए.
Photo: Screengrab
टक्कर के दौरान फ्रंट एयरबैग तुरंत खुल गए और अंदर बैठे पैसेंजर डमी की सुरक्षित रखने में पूरी तरह सफल रहे.
Photo: Screengrab
खास बात यह रही कि Sierra EV आगे वाले ट्रक से पूरी ताकत से नहीं टकराई. क्योंकि पीछे से टक्कर लगने से पहले ही ADAS सिस्टम ने ब्रेक लगा दिए थे.
Photo: Screengrab
इससे आगे होने वाली टक्कर का असर काफी कम हो गया और गाड़ी को एक्स्ट्रा सेफ्टी मिली.
Photo: Screengrab
Tata Sierra EV में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Photo: ITG
वहीं हायर वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर, SOS कॉलिंग और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: ITG
फिलहाल टाटा मोटर्स ने Sierra EV की सेफ्टी रेटिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. आने वाले समय में इसका भी खुलासा होगा.
Photo: ITG
Tata Sierra EV दो बैटरी पैक ऑप्शन (63kWh और 75kWh) के साथ पेश की गई है. सिंगल चार्ज ये एसयूवी 665 किमी की रेंज देगी.
Photo: ITG
Video: ITG