12 June 2026
By: Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स इस महीने की आखिर में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. कंपनी अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने जा रही है.
Photo: ITG
हम बात कर रहे हैं, Tata Sierra EV की. जी हां, आगामी 30 जून को कंपनी आधिकारिक तौर पर सिएरा इलेक्ट्रिक को पेश करेगी.
Photo: ITG
सिएरा ICE वर्जन ने बाजार में आते ही तहलका मचा दिया था. अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से भी काफी उम्मीदे हैं. आदये देखें कैसी होगी ये इलेक्ट्रिक SUV-
Photo: Screengrab
नई Tata Sierra EV को कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Curvv EV और Harrier EV के बीच जगह देगी.
Photo: cars.tatamotors.com
Sierra EV कंपनी के नए acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी. इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक को भी तैयार किया था.
Photo: cars.tatamotors.com
माना जा रहा है कि Sierra EV में भी कंपनी हैरियर इलेक्ट्रिक की ही तरह 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प दे सकती है.
Photo: cars.tatamotors.com
जानकारी के अनुसार ये इलेक्ट्रिक एसयूवी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों ऑप्शन में आएगी.
Photo: cars.tatamotors.com
Sierra EV काफी हद तक पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसी ही होगी. लेकिन EV में कुछ अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स और '.ev' बैजिंग देखने को मिल सकती है.
Photo: cars.tatamotors.com
इसमें क्लोज ग्रिल (Blanked-off Grille) और नया फ्रंट बंपर देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं.
Photo: cars.tatamotors.com
नई Sierra EV का इंटीरियर काफी हद तक इसके ICE मॉडल जैसा रहने की संभावना है. टॉप वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है.
Photo: cars.tatamotors.com
जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3 इंच की पैसेंजर डिस्प्ले शामिल होगा.
Photo: cars.tatamotors.com
वहीं लोअर वेरिएंट में ड्यूल-स्क्रीन सेटअप और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) मिलने की उम्मीद है. हालांकि लोअर वेरिएंट में भी कंपनी एडवांस फीचर्स दे सकती है.
Photo: cars.tatamotors.com
इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स इसे और बेहतर बनाएंगे.
Photo: cars.tatamotors.com
चूंकि ये Curvv EV और Harrier EV के बीच पोजिशन करेगी. इसलिए Sierra EV की कीमत 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है.
Photo: ITG