10 June 2026
By: Aajtak Auto
टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश की सबसे बड़ी ईवी निर्माता कंपनी है. ब्रांड एक नई इलेक्ट्रिक SUV ला रहा है. हम बात कर रहे हैं Tata Sierra EV की.
Photo: tatamotors.com
कंपनी पहले ही टाटा सिएरा ईवी को कई बार दिखा चुकी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी इस महीने ही लॉन्च हो सकती है.
Photo: tatamotors.com
ये कार कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच में लॉन्च होगी. इस मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन ICE वर्जन से काफी मिलेगा.
Video: tatamotors.com
कार का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6, एमजी जेडएस ईवी, मारुति ई विटारा, टोयोटा इबेला और विनफास्ट वीएफ6 से होगा.
Photo: tatamotors.com
भले ही इस कार का कोर डिजाइन टाटा सिएरा ICE वाला ही होगा, लेकिन कंपनी इसके ईवी अवतार को कई बदलवा के साथ लॉन्च करेगी.
Photo: tatamotors.com
सबसे बड़ा बदलाव कार के फ्रंट में दिखेगा. इसमें पूरी तरह से बंद और बॉडी कलर फ्रंट ग्रिल मिलेगी, जो इसे क्लियर और फ्यूचरेस्टिक लुक देगी.
Photo: tatamotors.com
इसमें कनेक्टेड एलईडी लाइट्स फ्रंट में मिलेंगी. इसके अलावा एसयूवी में एलईडी फॉग लाइट्स और कॉर्नरिंग लाइट्स मिलेंगी.
Photo: tatamotors.com
ये कार दो बैटरी पैक 55kWh और 65kWh के साथ आ सकती है. एक संभावना ये भी है कि कंपनी इसमें हैरियर वाली 65kWh और 75kWh की बैटरी दे सकती है.
Photo: tatamotors.com
सिएरा ईवी 500 किलोमीटर की रेंज के साथ आ सकती है. वहीं कार के टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप मिल सकता है, जो ऑल व्हील ड्राइव ऑफर करेगा.
Photo: tatamotors.com