29 June 2026
By; Aaj Tak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है. टाटा मोटर्स अपनी बहुप्रतीक्षित Sierra EV को लॉन्च करने जा रही है.
Photo: Screengrab
कल यानी 30 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर सिएरा इलेक्ट्रिक को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. यानी कल कीमतों का भी खुलासा हो जाएगा.
Photo: Screengrab
यह कंपनी की इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल लाइनअप की सातवीं EV होगी. लंबे समय से इस SUV का इंतजार किया जा रहा है.
Photo: Screengrab
लॉन्च से पहले ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. तो आइये देखें कैसी होगी नई Sierra EV.
Photo: Screengrab
Sierra EV को कंपनी अपनी Curvv EV और Harrier EV के बीच पोजिशन करेगी. यानी इसकी संभावित कीमत भी इसके बीच रहने की उम्मीद है.
Photo: car,.tatamotors.com
Curvv EV की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है, जबकि Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये है.
Photo: Screengrab
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Sierra EV को कंपनी करीब 19 से 20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है.
Photo: Screengrab
वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25 से 26 लाख रुपये तक जा सकती है. कंपनी इसे और किफायती बनाने के लिए बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) विकल्प भी दे सकती है.
Photo: Screengrab
Sierra EV के हाई वेरिएंट्स में प्रीमियम ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड देखने को मिलेगा. जो इसके केबिन एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाएगा.
Photo: Screengrab
इसमें ड्राइवर के लिए 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा.
Photo: Screengrab
इसके अलावा आगे बैठने वाले पैसेंजर के लिए अलग 12.3 इंच की एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है.
Photo: Screengrab
वहीं एंट्री लेवल वेरिएंट्स में ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है. इसके साथ हेड-अप डिस्प्ले भी मिलेगा, जिससे जरूरी जानकारी सीधे विंडशील्ड पर दिखाई देगी.
Photo: Screengrab
नई Sierra EV में बड़ा पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मल्टी-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, प्रीमियम मल्टी-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Photo: Screengrab
Tata Sierra EV को कंपनी के नए acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यह वही आर्किटेक्चर है जिस पर Harrier EV बनाई गई है.
Photo: Screengrab
उम्मीद है कि इसमें दो बैटरी विकल्प मिलेंगे. लोअर वेरिएंट्स में 65 kWh बैटरी पैक और हाई वेरिएंट्स में 75 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है.
Photo: Screengrab
बेस मॉडल्स में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम मिलेगा, जबकि टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया जा सकता है.
Photo: Screengrab
हालांकि लॉन्च से पहले सिएरा इलेक्ट्रिक के रेंज के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन जानकारों का मानना है कि, ये 500 किमी से ज्यादा रेंज दे सकती है.
Photo: Screengrab