SIERRA की ताबड़तोड़ डिलीवरी! इतने लोगों के घर पहुंची SUV

4 March 2026

BY: Aaj Tak Auto

Tata Sierra Launch

टाटा मोटर्स ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Tata Sierra को लॉन्च किया है. जिसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये है.

Photo:cars.tatamotors.com

बुकिंग 1 लाख के पार

सिएरा ने दिसंबर 2025 में बुकिंग शुरू होते ही धूम मचा दी थी. पहले 24 घंटे में ही 70 हजार से ज्यादा बुकिंग दर्ज हुई. इसके बाद कुल बुकिंग 1 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई.  

Photo:cars.tatamotors.com

शुरू हुई डिलीवरी

अब कंपनी ने टाटा सिएरा की डिलीवरी शुरू कर दी है और ये आयकॉनिक एसयूवी ग्राहकों के घर पहुंचने लगी है.

Photo: Insta/@thetatasierra

10,000 कारें पहुंची ग्राहकों के घर

कंपनी ने बताया है कि 15 जनवरी 2026 से शुरू हुई डिलीवरी के बाद अब तक 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स ग्राहकों तक पहुंच चुकी हैं.

Photo: Insta/@thetatasierra

प्रोडक्शन बढ़ाने की प्लानिंग

डिलीवरी तेज होने के साथ कंपनी ने गुजरात के साणंद प्लांट में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है. यह वही प्लांट है जहां नेक्सॉन भी बनती है.

Photo: Insta/@thetatasierra

1.5 लाख यूनिट एनुअल प्रोडक्शन

आने वाले समय में सिएरा का मंथली प्रोडक्शन 15 हजार यूनिट तक पहुंचाने की योजना है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो एनुअल प्रोडक्शन 1.5 लाख यूनिट तक जा सकता है. 

Photo: Insta/@thetatasierra

कैसा है डिज़ाइन

नई सिएरा का डिजाइन पुराने मॉडल से इंस्पायर्ड है. इसका स्ट्रेट और बॉक्सी डिज़ाइन इसे यूनिक लुक देता है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

19 इंच के व्हील

कॉम्पैक्ट साइज के साथ इसमें मॉडर्न लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं. सिल्वर स्किड प्लेट्स, क्लैमशेल बोनट और 19 इंच के व्हील इसे और ख़ास बनाते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील

सिएरा का इंटीरियर पूरी तरह मॉडर्न और लग्जरी फील देता है. टॉप वेरिएंट में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ और फोर स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप

इस एसयूवी में 12.3 इंच का ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप मिलता है. इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, पुश स्टार्ट बटन, फ्लोटिंग सेंटर कंसोल दिए गए हैं. 

Photo: Cars.tatamotors.com

मिलते हैं ये फीचर्स

सिएरा में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, हिडन वाइपर्स, 12 स्पीकर वाला जेबीएल साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस के साथ, पावर्ड टेलगेट और स्टाइलिश ई शिफ्टर भी शामिल है.

Photo: Cars.tatamotors.com

इंजन ऑप्शन

टाटा सिएरा में दो नए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिए गए हैं. पहला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है और दूसरा 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है.

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next