21 September 2026
By: Aaj Tak Auto
टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Sierra को अब एक नए और ज्यादा स्टाइलिश अंदाज में पेश किया है. कंपनी ने Sierra Dark Edition लॉन्च किया है.
Photo: ITG
इस नए डार्क एडिशन Sierra को पूरी तरह ब्लैक थीम के साथ तैयार किया गया है. एक्सटीरियर से लेकर केबिन तक इसमें डार्क ट्रीटमेंट देखने को मिलता है.
Photo: ITG
सिएरा डार्क एडिशन को Pure L ट्रिम से खरीदा जा सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है. यानी स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ₹20,000 महंगी है.
Photo: ITG
Sierra Dark Edition में कंपनी ने पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है. ये एसयूवी 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मिलेगी.
Photo: ITG
Sierra डार्क एडिशन को कंपनी ने फ्रीशियन ब्लैक कलर में पेश किया है. इसके एक्सटीरियर में ज्यादातर क्रोम एलिमेंट्स को ब्लैक फिनिश दी गई है.
Photo: ITG
Tata के लोगो और अलॉय व्हील्स को भी डार्क ट्रीटमेंट दिया गया है, जिससे SUV का पूरा लुक पहले से ज्यादा स्टील्थ और प्रीमियम नजर आता है.
Photo: ITG
Dark Edition का ब्लैक थीम सिर्फ बाहर तक सीमित नहीं है. केबिन में भी डार्क फिनिश दी गई है. हालांकि, Tata ने केबिन को थोड़ अलग बनाया है.
Photo: ITG
पूरी तरह ब्लैक इंटीरियर के बजाय कई जगह वॉयलेट मैटेलिक ट्रिम का इस्तेमाल किया है.
Photo: ITG
केबिन में AC वेंट के आसपास, डोर हैंडल, फ्रंट आर्मरेस्ट और फ्रंट सीटबैक और सीटों की स्टिचिंग पर पर्पल टच देखने को मिलता है.
Photo: ITG
डार्क एडिशन में स्टैंडर्ड Sierra की तुलना में इंटीरियर लेआउट या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Photo: ITG
ट्रिम के हिसाब से इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
इसके अलावा SUV में लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और 12-स्पीकर JBL ब्लैक साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
Photo: ITG