SIERRA की सुनामी धुआंधार! बुकिंग ने चौंकाया, जानें वेटिंग पीरियड

11 Feb 2026

BY; Aaj Tak Auto

Tata Sierra की धूम

टाटा सिएरा ने बाजार में धूम मचा दी है. नवंबर में वापसी करने वाला यह आइकॉनिक नाम लोगों की यादों से जुड़ा था और उसी का असर दिखा.

Photo: cars.tatamotors.com

कंपनी का बड़ा खुलासा

नई एसयूवी के लिए बुकिंग खुलते ही रिकॉर्ड टूट गया और अब टाटा मोटर्स ने इसकी मांग को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Photo: cars.tatamotors.com

एक लाख के पार पहुंची बुकिंग

टाटा मोटर्स के मुताबिक सिएरा की बुकिंग अब एक लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. पहले दिन ही इस एसयूवी को 70,000 बुकिंग मिली थी.

Photo: cars.tatamotors.com

क्या कहते हैं MD

कंपनी के पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्रा ने तीसरी तिमाही नतीजों पर मीडिया से बातचीत में इस बात का खुलासा किया.

Photo: ITG

पहले दिन 70,000 यूनिट

चंद्रा ने बताया कि, 16 दिसंबर को 70 हजार बुकिंग का आंकड़ा साझा किया गया था और अब यह संख्या 6 अंकों में पहुंच चुकी है. 

Photo: cars.tatamotors.com

धीरे-धीरे बढ़ेगा प्रोडक्शन

बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स अब सिएरा के प्रोडक्शन को धीरे-धीरे बढ़ाने की तैयारी कर रही है. ताकि मांग को समय रहते पूरा किया जा सके.

Photo: cars.tatamotors.com

जनवरी में 7,000 डिलीवरी

सिएरा की डिलीवरी 16 जनवरी से ही शुरू हुई थी. शैलेश चंद्रा के अनुसार जनवरी में कंपनी टाटा सिएरा के करीब 7 हजार यूनिट्स की सप्लाई कर पाई थी.

Photo: cars.tatamotors.com

कम होगा वेटिंग पीरियड

प्रोडक्शन बढ़ने से वेटिंग पीरियड भी कम होने की उम्मीद है, जो फिलहाल वेरिएंट के हिसाब से 6 से 7 महीने तक है.

Photo: cars.tatamotors.com

आपको कब मिलेगी Sierra

आने वाले 5 से 6 महीनों में प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा. इसके बाद सिएरा का वेटिंग पीरियड धीरे-धीरे घटकर 5 से 6 महीने तक आ सकता है. 

Photo: cars.tatamotors.com

कीमत है इतनी

टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. यह पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों में आती है.

Photo: cars.tatamotors.com

Read Next