30 Oct 2026
By: Aajtak Auto
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपने पैर जमा चुकी है. अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी पहुंच बनाने में लगी हुई है. इस क्रम में टाटा ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार को उतार दिया है.
Photo: tata.cars
हम बात कर रहे हैं टाटा पंच की, जिसे कंपनी ने साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 2,24,900 रेंड (लगभग 12.8 लाख रुपये) से शुरू है.
Photo: tata.cars
ये एसयूवी तीन वेरिएंट्स- प्योर प्लस, एडवेंचर और अकांप्लिश्ड प्लस एस में आती है. इसमें 1.2 लीटर के दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.
Photo: tata.cars
कंपनी नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दे रहा है. इसके अलावा टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलेगा.
Photo: tata.cars
1.2 लीटर वाला एनए इंजन 65kW की पावर और 115 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा. वहीं टर्बो चार्ज्ड इंजन 88kW और 170 एनएम का टॉर्क देगा.
Photo: tata.cars
टर्बो चार्ज्ड इंजन टॉप वेरिएंट में ही मिलेगा. साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई पंच में ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो स्टैंडर्ड मिलेगा.
Photo: tata.cars
वहीं वेरिएंट के हिसाब से 8 इंच से लेकर 10.25 इंच तक के डिस्प्ले मिलेंगे. कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग की सेफ्टी स्टैंडर्ड मिलेगी.
Photo: tata.cars
दूसरे सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इस गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलेगा.
Photo: tata.cars
इसके अलावा एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.
Photo: tata.cars