कार के केबिन से आसमान का नज़ारा! देखें Sunroof वाली सस्ती कारें

25 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

सनरूफ का मजा

सड़क पर दौड़ती तेज़ रफ्तार कार सिर्फ़ सफर का साधन नहीं रही, बल्कि एक अनुभव बन चुकी है. इसी अनुभव को और खास बनाता है कार का सनरूफ.

Photo: liauto.com

केबिन से आसमान का नजारा

केबिन में बैठकर खुला आसमान, धूप और ठंडी हवा का मज़ा आपके सफर को और सुखद बना देता है.

Photo: liauto.com

अब सस्ती कारों में भी ये फीचर

कभी लग्ज़री कारों तक सीमित रहने वाला यह फीचर अब बजट सेगमेंट की कारों में भी आसानी से मिलने लगा है.

Photo: ITG

देखें कारों की लिस्ट

अगर आप भी कम बजट में सनरूफ वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक किफायती लिस्ट लेकर आए हैं.

Photo: ITG

कीमत: 6.99 लाख

Hyundai i20 के मैग्ना एमटी वेरिएंट सनरूफ के साथ आता है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. 

Photo: Hyundai.com

Hyundai i20

कीमत: 7.03 लाख 

Hyundai Exter के S Smart MT वेरिएंट से सनरूफ मिलता है. इसमें भी i20 वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है.

Photo: Hyundai.com

Hyundai Exter

कीमत: 7.35 लाख

टाटा पंच के Pure+S वेरिएंट में सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है. इसमें भी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. ये कार CNG में भी आती है.

Photo: cars.tatamotors.com

Tata Punch

कीमत: 7.36 लाख

टाटा अल्ट्रोज के Pure S वेरिएंट से सनरूफ की सुविधा मिलती है. ये कार 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है. 

Photo: cars.tatamotors.com

Tata Altroz

कीमत: 7.70 लाख

किआ सॉनेट का HTE(O) वेरिएंट सनरूफ के साथ आता है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इस वेरिएंट में कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

Photo: cars.tatamotors.com

Kia Sonet

ध्यान दें...

यहां पर कारों के केवल एंट्री लेवल सनरूफ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत दी गई है. इन कारों की शुरुआती कीमत और भी कम है. 

Photo: Liauto.com

Read Next