Tata की इस कार की बंपर डिमांड, कई हफ्तों का है वेटिंग पीरियड

19 Mar 2026

By: Aajtak Auto

फरवरी में हुई है लॉन्च 

Tata Punch EV फेसलिफ्ट की डिलीवरी शुरू हो गई है. इस कार को टाटा ने पिछले महीने यानी फरवरी में लॉन्च किया है. 

Photo: ev.tatamotors.com

इस कार के कुछ वेरिएंट्स पर 10 हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है. वेरिएंट्स के आधार पर कस्टमर्स को 7 से 10 हफ्ते तक का इंतजार करना होगा.

Photo: ev.tatamotors.com

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की बुकिंग फरवरी में ही शुरू हो गई थी. इस कार को 21 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है. 

Photo: ev.tatamotors.com

टाटा ने इस कार को 9.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 12.59 लाख रुपये है. 

Photo: ev.tatamotors.com

वहीं आप इसे BaaS (बैटरी एज ए सब्सक्रिप्शन) सर्विस के तहत भी खरीद सकते हैं. इस सर्विस के साथ कार की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है. 

Photo: ev.tatamotors.com

रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मार्ट 30 और स्मार्ट+ 30 पर वेटिंग पीरियड 8 से 10 हफ्ते तक पहुंच गया है. ये कार के एंट्री लेवल वेरिएंट्स हैं. 

Photo: ev.tatamotors.com

वहीं दूसरी तरफ बड़े बैटरी पैक के साथ आने वाले वेरिएंट्स पर 7 से 8 हफ्तों का वेटिंग पीरियड चल रहा है. कंपनी ने इस कार में कई अपग्रेड किए हैं.

Photo: ev.tatamotors.com

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में वॉयस एक्टिवेटेड सनरूफ, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एबिएंट लाइट और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. 

Photo: ev.tatamotors.com

इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और क्रूज कंट्रोल मिलता है.

Photo: ev.tatamotors.com

30kWh वाले वेरिएंट में 375 किलोमीटर की क्लेम रेंज मिलती है, जबकि 40kWh वाले बैटरी पैक में 468 किलोमीटर की रेंज मिलती है.

Photo: ev.tatamotors.com

Read Next