हवा में उड़ी... आग के बीच अंगारों पर दौड़ी! Punch EV की टेस्टिंग ने किया हैरान
22 Feb 2026
By; Aaj Tak Auto
Tata Punch EV Launch
Tata Motors ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी Tata Punch.ev का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है.
Photo: ITG
बैटरी और रेंज
इस कार में 40 kWh की बड़ी बैटरी, एक बार चार्ज में 468 किमी की रेंज, 65W फास्ट चार्जिंग और 40 kWh बैटरी पैक पर लाइफटाइम वारंटी मिल रही है.
Photo: ITG
कीमत है इतनी
नई Punch.ev की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं BaaS स्कीम के तहत ये कार 6.49 लाख रुपये और 2.60 रुपये प्रतिकिमी बैटरी रेंटल के साथ आती है.
Photo: ITG
स्टंट वीडियो ने खींचा ध्यान
यह कार पहले से ही अपने दमदार सेफ्टी और फीचर्स के लिए जानी जाती है, लेकिन कंपनी ने इसक जो नया टेस्टिंग वीडियो जारी किया है, उसने सबका ध्यान खींच लिया है.
Photo: ITG
आग और पानी में स्टंट
इस वीडियो में Punch.ev को आग और पानी के साथ ऐसे खतरनाक स्टंट में दिखाया गया है, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए हैं.
Photo: ITG
आग के लपटों से गुजरी कार
इस वीडियो में Tata Punch.ev फेसलिफ्ट को जलते हुए अंगारों के ऊपर से गुजरते और आग की लपटों के बीच से निकलते हुए दिखाया गया है.
Photo: ITG
हदों को पार करती PUNCH
वीडियो में यह कार एक रैंप के सामने खड़ी दिखाई देती है और फिर तेज रफ्तार में उसे पार करते हुए हवा में छलांग लगाती है.
Photo: ITG
बेहतरीन सस्पेंशन
बड़े गैप के बावजूद कार आसानी से दूसरी तरफ उतर जाती है और सस्पेंशन झटके को आराम से संभाल लेता है.
Photo: Screengrab
पानी और ऑफ-रोडिंग में भी दम
आगे वीडियो में Tata Punch.ev को ऑफ-रोडिंग करते हुए और करीब 900 मिमी गहरे पानी से गुजरते हुए दिखाया गया है.
Photo: Screengrab
IP67 शील्डेड बैटरी पैक
कंपनी बताती है कि इसका IP67 शील्डेड बैटरी पैक 450 मिमी तक के पानी के लिए रेटेड है, लेकिन डेमो के लिए इसे ज्यादा गहरे पानी में चलाया गया.
Photo: Screengrab
जब अंगारों पर दौड़ी पंच
इस टेस्ट का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा तब आता है, जब Punch.ev को जलते हुए अंगारों के ऊपर से चलाया जाता है.
Photo: Screengrab
900 डिग्री तापमान
वीडियो में बताया गया है कि कार में एक्टिव बैटरी प्रोटेक्शन है और यह 900 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान झेल सकती है.
Photo: Screengrab
देखें वीडियो
कंपनी ने साफ किया है कि ये सभी स्टंट एक्सपर्ट की निगरानी में किए गए हैं और इन्हें दोहराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.