6.49 लाख कीमत... 375KM रेंज! Punch EV के बेस वेरिएंट में क्या मिलेगा

26 Feb 2026

By: Ashwin Satyadev

Tata Punch EV

इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार तेजी से बदल रहा है और इसी कड़ी में टाटा मोटर्स ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपडेटेड पंच ईवी लॉन्च कर दी है.

Photo: ITG

बैटरी रेंटल के साथ कीमत

कंपनी ने इसे बैटरी-एज-ए-सर्विस यानी (BaaS) विकल्प के साथ 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है.

Photo: ITG

देना होगा इतना बैटरी रेंट

BaaS सब्सक्रिप्शन के तहत ग्राहकों को 2.60 रुपये प्रतिकिमी का रेंटल प्रोग्राम चुनना होगा. यानी जितनी कार चलेगी उतनी EMI.

Photo: ITG

बैटरी के साथ कीमत

जबकि बैटरी के साथ इसकी कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है. बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब इसके बेस यानी Smart वेरिएंट की पूरी जानकारी सामने आ गई है.

Photo: ITG

पहियों में बड़ा फर्क

पंच ईवी के बेस वेरिएंट में सबसे बड़ा फर्क इसके पहियों में देखने को मिलता है. बेस वेरिएंट में 15 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं, जबकि हायर वेरिएंट में 16 इंच के व्हील मिलते हैं.

Photo: ITG

कलर ऑप्शन

कलर की बात करें तो बेस वेरिएंट में सुपरनोवा कॉपर, प्योर ग्रे, प्रिस्टीन व्हाइट और बंगाल रूज जैसे सीमित कलर ऑप्शन ही मिलते हैं.

Photo: ITG

फीचर्स में क्या-क्या मिलेगा

बेस वेरिएंट होने के बावजूद पंच ईवी स्मार्ट फीचर्स के मामले में पीछे नहीं है. इसमें नया टच सेंसिटिव HVAC पैनल दिया गया है.

Photo: ITG

अन्य फीचर्स

साथ ही सिटी और स्पोर्ट नाम के दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं. कार में iRA कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, आगे पावर विंडो, पीछे की सीट के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं. 

Photo: ITG

इलेक्ट्रिक टेलगेट

एलईडी डीआरएल, ड्राइवर सीट की हाइट एडजस्टमेंट और मल्टी-मोड रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग भी मिलती है. इलेक्ट्रिक टेलगेट भी इसमें शामिल है.

Photo: ITG

सेफ्टी पर पूरा ध्यान

Punch EV स्मार्ट वेरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं. इसके साथ एबीएस और ईबीडी, आई-टीपीएमएस, ईएसपी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर मिलते हैं.

Photo: ITG

बैटरी और पावर

पंच ईवी का स्मार्ट वेरिएंट केवल 30kWh बैटरी के साथ आता है. इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 87 Bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITG

ड्राइविंग रेंज

फुल चार्ज में यह कार 375 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं स्मार्ट प्लस से ऊपर के वेरिएंट्स में 40kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 468 किमी रेंज देती है.

Photo: ITG

Read Next