489KM रेंज... कमाल के फीचर्स! कल लॉन्च होगी TATA की सस्ती EV

19 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

Tata Punch EV

टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट का लीडर है. अब कंपनी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. 

Photo: Insta/@tata.evofficial

कल लॉन्च होगी कार

टाटा मोटर्स कल यानी 20 फरवरी 2026 को इस अपडेटेड मॉडल को पेश करेगी. जनवरी 2024 में लॉन्च होने के बाद से ही Punch EV ने तगड़ी ग्रोथ दर्ज की है.

Photo: Insta/@tata.evofficial

बैटरी पैक ऑप्शन

मौजूदा Tata Punch EV दो बैटरी पैक ऑप्शन (25 kWh और 35kWh) में उपलब्ध है. जो क्रमश: 265 किमी और 365 किमी की रेंज देते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

बड़ी बैटरी की उम्मीद

उम्मीद है कि फेसलिफ्ट मॉडल में ये दोनों बैटरी पैक मिलेंगे. इसके साथ ही कंपनी इसमें नया 45 kWh बैटरी पैक भी जोड़ सकती है. 

Photo: Insta/@tata.evofficial

489 किमी रेंज

यह वही बैटरी है जो Nexon EV में दी जाती है, जिससे कार की रेंज के साथ-साथ पावर और टॉर्क भी बढ़ेगा. ये बैटरी 489 किमी तक का रेंज देती है.

Photo: Insta/@tata.evofficial

थोड़ा बदला है डिज़ाइन

Punch EV फेसलिफ्ट के लुक और डिज़ाइन में हल्के-फुल्के बदलाव किए जा सकते हैं. आगे का बंपर अब पहले से ज्यादा सिंपल और क्लीन नजर आता है.

Photo: Insta/@tata.evofficial

ज्यादा शार्प लुक

पुराने मॉडल में मौजूद ब्लैक ट्रिम और कनेक्टेड एयर इंटेक्स को हटा दिया गया है. स्किड प्लेट और एयर डैम को नया शेप दिया गया है, जिससे कार को ज्यादा शार्प लुक मिलता है. 

Photo: Insta/@tata.evofficial

चार्जिंग फ्लैप

Y-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स पहले की तरह बनी रहेंगी. हालांकि, अब फ्रंट में लगी कनेक्टेड LED स्ट्रिप को हटा दिया गया है. चार्जिंग फ्लैप पहले की तरह बीच में ही दिया गया है.

Photo: cars.tatamotors.com

इंटीरियर 

कार का केबिन लेआउट ज्यादा नहीं बदलेगा, लेकिन इसे फ्रेश लुक देने के लिए नए कलर थीम और ट्रिम फिनिश जोड़े जा सकते हैं.

Photo: cars.tatamotors.com

बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम

टॉप वेरिएंट्स में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा 10.25 इंच यूनिट को रिप्लेस करेगा.

Photo: cars.tatamotors.com

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

इसके अलावा, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे.

Photo: cars.tatamotors.com

सेफ्टी फीचर्स

नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट में लेवल-2 ADAS सेफ्टी पैकेज मिलने की संभावना है. इससे इसकी सेफ्टी और भी बेहतर होगी.

Photo: Insta/@tata.evofficial

क्या होगी कीमत

लॉन्च से पहले कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन ये मौजूदा मॉडल (9.99 लाख रुपये) से थोड़ी महंगी हो सकती है.

Photo: Insta/@tata.evofficial

Read Next