6.49 लाख की SUV को सेफ्टी में मिले 5 स्टार, 1 रुपये में चलेगी 1KM

29 July 2026

By: Aajtak Auto

सेफ्टी में टाटा का जलवा

टाटा की गाड़ियों को लोग उनकी सेफ्टी के लिए जानते हैं. हाल में ही टाटा की एक और कार ने 5 स्टार सेफ्टी का लेबल हासिल कर लिया है. 

Photo: BNCAP

Punch EV को मिले 5 स्टार

हम बात कर रहे हैं टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) की, जिसे भारत एनकैप (BNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. 

Photo: BNCAP

बच्चों के लिए भी है सेफ 

कार ने एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही कैटेगरी में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. ये दूसरी बार है, जब कार की टेस्टिंग BNCAP में हुई है. 

Photo: BNCAP

कितने पॉइंट्स मिले? 

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कार ने 32 में से 31.09 पॉइंट हासिल किए हैं, जबकि चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 45 पॉइंट कार को मिले हैं. 

Photo: BNCAP

कितनी है कीमत? 

टाटा की ये कार कई मायनों में खास है. इस कार की कीमत 9.69 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. हालांकि, ये BaaS के साथ भी आती है. 

Photo: BNCAP

BaaS प्राइस कितना है? 

BaaS यानी बैटरी एज ए सर्विस के तहत इस कार की कीमत 6.49 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. यहां बैटरी की ईएमआई 2.6 रुपये प्रति किमी है. 

Photo: BNCAP

दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं

कार में दो बैटरी ऑप्शन- 30kWH और 40kWH मिलते हैं. इसकी क्लेम्ड रेंज क्रमशः 375 किलोमीटर और 468 किलोमीटर है. 

Photo: ev.tatamotors.com

चार्जिंग खर्च कितना आएगा

अगर आप बड़े बैटरी पैक को घर पर चार्ज करते हैं तो इसमें लगभग 46 यूनिट बिजली खर्च होगी. इसमें 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से खर्च 368 रुपये आएगा. 

Photo: ev.tatamotors.com

रनिंग कॉस्ट कितनी है

ज्यादातर जगहों पर बिजली रेट 6 से 8 रुपये प्रति यूनिट है. रियल लाइफ रेंज भी क्लेम्ड रेंज से कम मिलेगी. यानी इसकी रनिंग कॉस्ट 90 पैसे से 1.2 रुपये प्रति KM है.

Photo: ev.tatamotors.com

Read Next