5.70 लाख की SUV ने मचाया गदर! 8 लाख ने खरीदी ये कार

20 July 2026

By: Aaj Tak Auto

छोटी SUV की मांग

भारतीय कार बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. हैचबैक खरीदने वाले भी अब इस मिनी एसयूवी सेगमेंट पर दांव लगा रहे हैं.

Photo: ITG

इसलिए मशहूर है सेगमेंट

कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते माइक्रो SUV सेगमेंट काफी मशहूर हो रहा है. अब इस सेगमेंट की एक कार ने नया कीर्तिमान अपने नाम किया है.

Photo: ITG

Punch का नया रिकॉर्ड

हम बात कर रहे हैं Tata Punch की, जिसने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

बिक गईं 8 लाख यूनिट

इस माइक्रो SUV ने  लॉन्च के करीब 57 महीनों के भीतर ही घरेलू बाजार में 8 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

फास्ट सेलिंग एसयूवी

खास बात यह है कि इतनी तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाली Punch देश की सबसे तेज बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन गई है. 

Photo: Cars.tatamotors.com

पेट्रोल, सीएनजी, EV

पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों ऑप्शन में मिलने वाली इस SUV की डिमांड दिनों-दिन बढ़ रही है. तो आइये जानें क्या है इसमें ख़ास-

Photo: Cars.tatamotors.com

धड़ाधड़ बिके 1 लाख यूनिट

फरवरी 2026 की शुरुआत में Punch ने 7 लाख बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था और अब सिर्फ पांच महीने से भी कम समय में इसने 8 लाख का आंकड़ा भी छू लिया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

2021 में हुई थी लॉन्च

अक्टूबर 2021 में लॉन्च होने के बाद जून 2026 के आखिर तक कंपनी ने इसके कुल 7,97,479 यूनिट्स की सप्लाई की थी. 

Photo: Cars.tatamotors.com

अबकी बार 8 लाख पार

इसके बाद जुलाई के शुरुआती कुछ दिनों में ही बाकी 2,521 यूनिट्स की बिक्री के साथ यह SUV 8 लाख बिक्री के आंकड़े तक पहुंच गई.

Photo: Cars.tatamotors.com

अपडेट हुई SUV

टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी में अपडेटेड Punch को लॉन्च किया था. जिसकी कीमत 5.70 लाख रुपये से शुरू होकर 10.67 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

एडवांस हुई कार

नई SUV में बाहरी डिजाइन और केबिन में बदलाव किए गए. इसके अलावा कंपनी ने इसमें कई एडवांस फीचर्स को भी शामिल किया है.

Video: Cars.tatamotors.com

Read Next