31 दिन में बिकीं 20 हजार कारें! 5.65 लाख की SUV पर टूट पड़े लोग

7 June 2026

By: Aaj Tak Auto

SUV का बढ़ता क्रेज

भारतीय बाजार में SUV का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में आधे से ज्यादा SUV ही शामिल रह रही हैं.

Photo: Renault.co.in

SUV के बिभिन्न रूप

SUV के जितने रूप भारत में है, उतना शायद ही किसी और बाजार में देखने को मिले. माइक्रो, मिनी, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज, फुल-साइज सहित कई सब-सेगमेंट बन चुके हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

सब-4 मीटर की डिमांड

लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड सब-4 मीटर (ऐसी कारें जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम हो) की है. ऐसी ही एक SUV ने एक बार फिर शानदार परफॉर्मेंस की है.

Photo: Cars.tatamotors.com

टाटा का दमदार 'पंच'

हम बात कर रहे हैं टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी Tata Punch की. बीते मई में मारुति फ्रांक्स के बाद ये सेकंड बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है.

Photo: Cars.tatamotors.com

मई में जोरदार बिक्री

मई में इसके कुल 20,208 यूनिट बेचे गए हैं, जो पिछले साल बेचे गए 13,133 यूनिट के मुकाबले 53.9% ज्यादा है.

Photo: Cars.tatamotors.com

हर रोज 651 यूनिट

20,208 यूनिट मंथली सेल्स (31 दिन में) के हिसाब से हर रोज इसके औसतन 651 यूनिट और हर घंटे तकरीबन 25 यूनिट बेची गई हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

क्यों बनी है पहली पसंद

Punch अपने किफायती दाम, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और सेगमेंट में एडवांस फीचर्स और लुक के चलते मशहूर है. साथ ही इसमें टाटा का दशकों पुराना ट्रस्ट भी शामिल है.

Photo: Cars.tatamotors.com

क्यों बनी है पहली पसंद

टाटा पंच पेट्रोल के साथ CNG वेरिएंट में भी आती है. इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.65 लाख रुपये और CNG वेरिएंट की कीमत 6.75 लाख रुपये से शुरू होती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

इंजन और परफॉर्मेंस

इसका 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 87 bhp की पावर (115 Nm टॉर्क) और 1.2 लीटर टर्बो चार्ज इंजन 118 bhp (170 Nm टॉर्क) की पावर जेनरेट करता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

CNG की पावर

वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट वाला इंजन 72 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. सीएनजी में पावर घटना आम बात है.

Photo: Cars.tatamotors.com

शानदार माइलेज

इसका पेट्रोल वेरिएंट आमतौर पर 20 किमी प्रतिलीटर और सीएनजी वेरिएंट 26 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज (ARAI सर्टिफाइड) देता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

डुअल सिलिंडर

Punch CNG में डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके रेगुलर वेरिएंट में 366 लीटर और सीएनजी वेरिएंट में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

केबिन फीचर्स

केबिन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर, रियर AC वेंट, सिंगल पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

धांसू सेफ्टी

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली इस एसयूवी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, EBD के साथ ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next