26 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय कार बाजार के लिए बीता जुलाई महीना काफी शानदार रहा है. SIAM के अनुसार इस महीने देश भर में 4.57 लाख पैसेंजर कारों की बिक्री हुई है.
Video: ITG
पूरे महीने SUV कारों का जलवा देखने को मिला है. जिसमें कॉम्पैक्ट और छोटी एसयूवी कारों को लोगों ने ज्यादा तरजीह दी है.
Photo: Auto.mahindra.com
इस दौरान एक छोटी SUV सेगमेंट में 18.3% बाजार पर कब्जा किया. तो आइये देखें जुलाई में बेची गई बेस्ट सेलिंग SUV कारों की लिस्ट-
Photo: Cars.tatamotors.com
हुंडई वेन्यू के कुल 11,095 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में बेचे गए 8,054 यूनिट के मुकाबले 37.8% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 9.5% रहा.
Photo: Hyundai.com
मारुति ब्रेजा के कुल 12,055 यूनिट बेचे गए, जो पिछले साल जुलाई के 14,065 यूनिट के मुकाबले 14.3% कम था. ब्रेजा का सेगमेंट में शेयर 10.3% रहा.
Photo: Marutisuzki.com
टाटा नेक्सन के कुल 17,471 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जुलाई में 12,825 यूनिट के तुलना में 36.2% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 15.0% रहा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
फ्रांक्स के कुल 19,473 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल के जुलाई के 12,872 यूनिट के मुकाबले 51.3% ज्यादा है. सेगमेंट में इसका शेयर 16.7% रहा.
Photo: Nexaexperience.com
पंच की सेल डबल हुई है. इसके कुल 21,313 यूनिट बेचे गए, जो पिछले साल के 10,785 यूनिट के मुकाबले 97.6% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 18.3% पहुंच गया है.
Photo: Cars.tatamotors.com