23 Oct 2026
By: Aajtak Auto
वित्तवर्ष 2027 का आधा सफर पूरा हो चुका है. यानी इस साल के 6 महीने बीत गए हैं. इन 6 महीनों में सब-4 मीटर एसयूवी कैटेगरी की गाड़ियां खूब बिकी हैं.
Photo: tata.cars
इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवीज की सेल्स 8,13,657 यूनिट्स तक पहुंच गई है. ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 28 परसेंट की है.
Video: Tata Motors
इस सेगमेंट में टाटा पंच, नेक्सॉन, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा 3एक्सओ जैसी कारों का दबदबा है.
Photo: tata.cars
कॉम्पैक्ट एक्सयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की बात करें, तो ये ताज टाटा मोटर्स की पंच के सिर पर सजा है.
Photo: tata.cars
इस कार की सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 68 परसेंट का इजाफा हुआ है. इस साल टाटा ने इस कार की 1,23,287 यूनिट्स बेची हैं.
Photo: tata.cars
वहीं पिछले साल की पहली छमाही में इस कार की 73,455 यूनिट्स बिकी थीं. यानी इस छोटी कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
Photo: tata.cars
टाटा पंच 5.75 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही फ्यूल ऑप्शन में मिलती है.
Photo: tata.cars
कार के क्लेम्ड माइलेज की बात करें, तो सीएनजी अवतार में ये 26.99 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का और पेट्रोल में 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है.
Photo: tata.cars
इस छोटी एसयूवी में 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है. भारत एनकैप में कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और अब तक इसकी 8 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं.
Photo: tata.cars