07 May 2026
By: Aajtak Auto
अपने लिए एक ऐसी कार तलाश रहे हैं, जो कम कीमत में आती हो और माइलेज भी अच्छा देती हो, तो पिछले महीने की बेस्ट सेलिंग कार पर नजर डाल सकते हैं.
Video: Tata Motors
पिछले महीने ऑटो जगत में टाटा की एक कार ने बड़ा उलटफेर किया. टाटा पंच ने मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को पीछे कर बेस्ट सेलिंग SUV का ताज अपने नाम कर लिया है.
Photo: tatamotors.com
अप्रैल 2026 के सेल्स आंकड़ों पर नजर डालें, तो टाटा पंच की 19,107 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की 18,829 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: Tata motors
भले ही इन गाड़ियों की सेल में कोई बड़ा अंतर ना हो, लेकिन फिलहाल के लिए बेस्ट सेलिंग एसयूवी का ताज टाटा पंच को मिल चुका है.
Photo: tatamotors.com
इस साल टाटा पंच का फेसलिफ्ट लॉन्च हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ये कार मल्टीपल इंजन और गियरबॉक्स में आती है.
Photo: tatamotors.com
इसे आप पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और सीएनजी में खरीद सकते हैं. वहीं गियर की बात करें, तो इसमें 5 स्पीड मैन्युअल, 6 स्पीड मैन्युअल और AMT का विकल्प मिलता है.
Photo: tatamotors.com
Tata Punch की कीमत 5,64,990 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें आपको 6-एयरबैग, डिजिटल क्ल्स्टर, की-लेस एंट्री समेत कई फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Tata motors
वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6,74,990 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है.
Viode: ITG
यानी आपको बूट स्पेस भी मिलेगा. इसमें ऑटो स्विच फीचर मिलता है. ये कार सीएनजी के साथ एएमटी में आती है. ये 26.99Km/Kg का माइलेज ऑफर करती है.
Photo: tatamotors.com