05 July 2026
By: Aajtak Auto
जून 2026 ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए शानदार रहा है. खासकर टाटा के लिए. वैसे तो टॉप सेलिंग ब्रांड अभी भी मारुति है, लेकिन टॉप सेलिंग कार टाटा की है.
Video: Tata Motors
इस महीने टाटा पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. कंपनी ने इसकी 21,006 यूनिट्स को पिछले 30 दिनों में बेचा है.
Photo: tatamotors.com
टॉप 10 में कारों की बात करें, तो टाटा की दो कारें इस लिस्ट में शामिल है. टॉप की दो कारें टाटा की हैं, जिनकी संयुक्त सेल 39 हजार यूनिट्स के पार है.
Photo: tatamotors.com
जून में लोगों ने सबसे ज्यादा पंच एसयूवी को खरीदा है. इस साल ही कंपनी ने इस माइक्रो एसयूवी का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है .
Photo: tatamotors.com
टाटा नेक्सन की कंपनी ने 18,335 यूनिट्स को बेचा है. बात करें टाटा पंच की, तो ये कार पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में आती है.
Photo: tatamotors.com
टाटा पंच 5,69,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. कार के बेस वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और ईएसपी जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
Photo: tatamotors.com
वहीं कार के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6,79,990 रुपये से शुरू होती है. कार सीएनजी वेरिएंट में लगभग 26Km का माइलेज ऑफर करती है.
Photo: ITG
टाटा पंच में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही कंपनी 1.2 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन भी देती है, जो 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है.
Photo: ITG
टाटा पंच सीएनजी में डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी वजह से इसमें अच्छा खासा बूट स्पेस भी मिल जाता है.
Video: Tata Motors