6 एयरबैग... 26KM माइलेज! 5.70 लाख की कार पर टूट पड़े लोग

7 July 2026

By: Aaj Tak Auto

जानदार रहा जून

E20 पेट्रोल, इथेनॉल ब्लेंडिंग और तमाम चर्चाओं के बीच बीता जून महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी जानदार रहा है.

Photo: ITG

जमकर बिकीं कारें

इस महीने कार कंपनियों ने जमकर कारों की बिक्री की है. इस दौरान एक छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी ने सबको पछाड़ नंबर वन पोजिशन पर कब्जा किया है.

Photo: ITG

Punch ने सबको पछाड़ा

हम बात कर रहे हैं Tata Punch की. टाटा की इस सबसे सस्ती एसयूवी ने नेक्सन, क्रेटा और ब्रेजा जैसे दिग्गजों को बिक्री में पीछे छोड़ दिया है.

Photo: Cars.tatamotors.com

21,006 यूनिट की बिक्री

बीते जून में Tata Punch के कुल 21,006 यूनिट की बिक्री हुई है. जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन दोनों की बिक्री शामिल है.

Photo: Cars.tatamotors.com

दूसरे नंबर पर नेक्सन

वहीं दूसरे नंबर पर टाटा की ही दूसरी एसयूवी नेक्सन रही है. जिसके कुल 18,335 यूनिट बेचे गए हैं. ये सेकंड बेस्ट सेलिंग कार बनी है.

Photo: Cars.tatamotors.com

तीसरे-चौथे पर डिजायर, वैगनआर

तीसरे नंबर पर कुल 17,899 यूनिट सेल्स के साथ मारुति डिजायर और चौथे नंबर पर 16,952 यूनिट के साथ वैगनआर रही है.

Photo: ITG

अर्टिगा पांचवे नंबर पर

Maruti Ertiga देश की पांचवी बेस्ट सेलिंग कार बनी है. बीते जून में इस फैमिली एमपीवी के कुल 16,111 यूनिट बेचे गए हैं.

Photo: Marutisuzuki.com

कैसी है टाटा पंच

टाटा पंच की बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 10.67 लाख रुपये तक जाती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

इंजन, परफॉर्मेंस

ये छोटी एसयूवी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG वेरिएंट में भी आती है. इसका पेट्रोल इंजन 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

माइलेज

इसका पेट्रोल वेरिएंट आमतौर पर 18 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट तकरीबन 26 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देता है.

Photo: Cars.tatamotors.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 26.03 सेमी का इंफोटेंमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच की TFT स्क्रीन दिया गया है. जो इसे और प्रीमियम फील देते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

11.1 सेकंड में रफ्तार

कंपनी का दावा है कि यह पंच 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 11.1 सेकंड में पकड़ लेती है.

Photo: Cars.tatamotors.com

5-स्टार सेफ्टी

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली पंच में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

Photo: Cars.tatamotors.com

Read Next